फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Love Story know how it started both are engaged

Naga Chaitanya Love Story: छिपाए नहीं छिपा नागा चैतन्य और शोभिता का प्यार, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

Thu, 08 Aug 2024 02:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 08 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने गुरुवार की सुबह हैदराबाद में पारंपरिक समारोह में सगाई कर ली। दोनों के प्यार के चर्चे लंबे समय से चल रहे थे। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कब, कहां और कैसे शुरू हुई?
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Love Story know how it started both are engaged
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने गुरुवार की सुबह हैदराबाद में पारंपरिक समारोह में सगाई कर ली। इसकी घोषणा नागा चैतन्य के पिता दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर की है। नागार्जुन सगाई से बहुत खुश हैं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए नागा चैतन्य और शोभिता को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लंबे समय से नागा चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आइए जानते  हैं इन दोनों की प्रेम कहानी कब और कहां से शुरू हुई?
विज्ञापन


 

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Love Story know how it started both are engaged
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @chayakkineni
तलाक के बाद शुरू की डेटिंग
नागा चैतन्य और सामंथा ने साल 2021 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों की राहें जुदा होने के बाद नागा चैतन्य ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। शुरुआत में दोनों छिप-छिप कर मिलते रहें, लेकिन वो कहते हैं ना प्यार छिपाए नहीं छिपता। ऐसा ही इन दोनों के साथ भी हुआ। दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में आने लगीं। इन्हें कई बार सार्वजनिक रूप से भी एक साथ देखा गया।
तारा सुतारिया ने शुरु की अपनी सातवीं फिल्म की शूटिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Love Story know how it started both are engaged
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
वायरल तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहों को दी थी हवा
दोनों के डेटिंग की अफवाहों को कई बार वायरल तस्वीरों ने हवा दी। कहा जाता है कि सामंथा से तलाक लेने के कुछ महीनों बाद ही नागा चैतन्य ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से भी साथ देखा गया। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर इन दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा।

 
विज्ञापन

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Love Story know how it started both are engaged
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad और @chayakkineni
एक साथ मनाई थी छुट्टियां!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और शोभिता का रिश्ता मजबूत होता गया। वह अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में रहे लेकिन कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वायरल तस्वीर में दोनों को यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। दरअसल, नागा की एक तस्वीर में पीछे टेबल पर शोभिता के बैठे होने का दावा किया गया था।

 

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Love Story know how it started both are engaged
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा और नागचैतन्य का क्यों हुआ था तलाक?
सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच में मनमुटाव आने लगे। कहा जाता है कि दोनों के बीच झगड़े भी होने लगे थे। अंत में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और साल 2021 में अपनी राहें जुदा कर ली।
Naga Chaitanya Sobhita Engaged: नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed