{"_id":"66bb049591744fcd720acc87","slug":"nadiadwala-grandson-entertainment-and-banijay-asia-create-strategic-collaboration-for-projects-deets-inside-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sajid Nadiadwala: बानीजे एशिया और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने मिलाया हाथ, साजिद ने जाहिर की खुशी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sajid Nadiadwala: बानीजे एशिया और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने मिलाया हाथ, साजिद ने जाहिर की खुशी
Tue, 13 Aug 2024 12:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:31 PM IST
सार
साजिद नाडियाडवाला के नेतृत्व में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और दीपक के नेतृत्व में प्रोडक्शन पावरहाउस बानीजे एशिया ने अपने नए प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिलाया है। साजिद नाडियाडवाला ने इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला और बनिजय एशिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के नेतृत्व में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और दीपक के नेतृत्व में प्रोडक्शन पावरहाउस बानीजे एशिया ने अपने नए प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। दोनों का ये साझेदारी मनोरंजन की दुनिया में एक नए अध्याय को चिह्नित करती है। दोनों रोमांचक लाइनअप तैयार करने के लिए साथ में आए हैं। बानीजे एशिया और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट साथ में सीरीज और फिल्मों के लिए सहयोग किया है।
विज्ञापन
बेहद उत्साहित हैं साजिद नाडियाडवाला
साजिद नाडियाडवाला इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) में हमने हमेशा भारतीय दर्शकों को शीर्ष स्तर का मनोरंजन देने का प्रयास किया है। अब हमने सभी जॉनर और प्रारूपों में कंटेंट बनाने के लिए बानीजे एशिया के साथ साझेदारी की है। हमारा दृष्टिकोण हमेशा मनोरंजन को आगे बढ़ाना रहा है। ऐसे में यह साझेदारी उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बानीजे एशिया के साथ ये लंबी और फलदायी साझेदारी की शुरुआत है। हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
दीपक धर ने की साजिद नाडियाडवाला की तारीफ
बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के संस्थापक और समूह सीईओ दीपक धर ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'हम साजिद नाडियाडवाला के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। एक दूरदर्शी व्यक्ति जिसका भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान है। उन्होंने दर्शकों को 'हाउसफुल', 'बागी' और 'किक' जैसी हिट फ्रेंचाइजी के साथ-साथ 'छिछोरे' और 'सुपर 30' जैसी अच्छी फिल्में दी हैं। फिल्म निर्माण के प्रति उनका समर्पण और भारतीय और वैश्विक दर्शकों के साथ उनकी जुड़ने की क्षमता इस साझेदारी को दिलचस्प बनाती है। इस सहयोग के साथ हम मनोरंजन जगत में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
मृणालिनी जैन ने कही ये बात
बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की मुख्य विकास अधिकारी मृणालिनी जैन ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी साजिद नाडियाडवाला की सिनेमाई दृष्टि के साथ कंटेंट के विकास में हमारी ताकत को मिश्रित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है।'