फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   musician Raja Boruah recalls late singer Zubeen Garg spoke about dreams to promote music in Assam

Zubeen Garg: रोते-बिलखते अब भी जुबीन गर्ग के घर पहुंच रहे फैंस, म्यूजिशियन राजा बोरूआ बोले- 'वे पुण्यात्मा थे'

Fri, 26 Sep 2025 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Sep 2025 05:02 PM IST
सार

Zubeen Garg Death: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। फैंस यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जुबीन अब हमारे बीच नहीं रहे। अंतिम संस्कार के बाद भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है और रोते-बिलखते फैंस उनके घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
musician Raja Boruah recalls late singer Zubeen Garg spoke about dreams to promote music in Assam
राजा बोरूआ-जुबीन गर्ग - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम

विस्तार

जुबीन गर्ग असम के लोकप्रिय सिंगर थे। उन्होंने न सिर्फ असमिया संगीत जगत में योगदान दिया, बल्कि हिंदी, बंगाली सहित 40 से अधिक बोली-भाषाओं के गानों को अपने सुरीले कंठ से सजाया। 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन का निधन हो गया। 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ जुबीन को अंतिम विदाई दी गई। जुबीन के साथ लंबे समय तक काम करने वाले को-म्यूजिशियन राजा बोरूआ के मुताबिक अब भी फैंस जुबीन को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

जुबीन के आवास पर पहुंच रहे फैंस
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के प्रशंसकों का असमिया शहर गुवाहाटी के काहिलीपारा स्थित उनके आवास पर आने का सिलसिला अब भी जारी है। 23 सितंबर को जुबीन के अंतिम संस्कार के बाद गायक की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार के बाद की रस्में पूरी करने में व्यस्त हैं। इस बीच जुबीन के चाहने वालों का नियमित रूप से उनके आवास पर पहुंचने का क्रम भी जारी है। 

दूसरों की मदद करना था जुबीन का उद्देश्य
अपने साथ फूल मालाएं और प्रार्थनाएं और दुआएं लेकर रोते-बिलखते पहुंच रहे फैंस आखिरी वक्त में किसी तरह अपने प्रिय सिंगर जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे सिंगर से, जिसने असमिया संगीत जगत में बड़ा योगदान दिया। इस बीच, संगीतकार राजा बोरुआ ने जुबीन की गर्मजोशी, कलात्मकता और असम में संगीत को बढ़ावा देने के उनके सपने के बारे में बात की। राजा बोरूआ साल 1989 से दिवंगत गायक जुबीन के साथ जुड़े थे। राजा बोरूआ ने एएनआई को बताया, 'वे एक पुण्यात्मा थे। उनमें दिव्य उपस्थिति थी। उन्होंने इतने सारे लोगों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन कभी किसी को नहीं बताया। लोग अब आगे आए हैं और बताया है कि कैसे उन्होंने उनके इलाज और शिक्षा में मदद की। उनका मुख्य उद्देश्य कड़ी मेहनत करना और दूसरों की मदद करना था। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएं'। 

संगीत संस्थान खोलना चाहते थे जुबीन
राजा बोरूआ ने एक घटना का भी जिक्र किया। जुबीन गर्ग ने तूफान में तबाह हुए एक स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए एक लाख रुपये का दान दिया था। वह असम में एक संगीत संस्थान खोलना चाहते थे। इस संबंध में बातचीत चल रही है। देखते हैं यह कैसे संभव होता है। ऐसी कई योजनाएं हैं और हम सभी के बारे में नहीं जानते'। राजा ने जुबीन गर्ग की मौत के संबंध में चल रही जांच के बारे में भी बात की और कहा, 'हम न्याय चाहते हैं। हम कानून और सरकार में विश्वास करते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed