फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munjya Taras Song Out Sharvari Wagh soars up the mercury with her sizzling dance moves in the first song of ho

Munjya Taras Song Out:'मुंज्या' का पहला गाना 'तरस' हुआ रिलीज, गाने में जोरदार ठुमके लगाती नजर आईं शरवरी वाघ

Mon, 27 May 2024 11:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 27 May 2024 11:44 AM IST
सार

मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' के ट्रेलर के बाद आज फिल्म का पहला गाना 'तरस' रिलीज हुआ। इस गाने में शरवरी वाघ का डांस देखकर दर्शकों की उत्सुकता फिल्म के लिए और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Munjya Taras Song Out Sharvari Wagh soars up the mercury with her sizzling dance moves in the first song of ho
'मुंज्या' का पहला गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'स्त्री' और 'भेड़िया' के बाद यह निर्देशक दिनेश विजान की तीसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। ट्रेलर में मुंज्या का कहर दर्शकों को साफ दिखाई दिया, तो वहीं आज फिल्म का पहला गाना 'तरस' रिलीज किया गया है, जिसे देखकर शायद दर्शकों का डर खुशी में बदल जाए। 
विज्ञापन


मुंज्या का पहला गाना 'तरस' रिलीज
शरवरी वाघ को पिछली बार फिल्म 'बंटी और बबली 2' में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद शरवरी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर चर्चा में लगातार बनी हुई हैं। आज 'मुज्या' का पहला गाना 'तरस' रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में शरवरी वाघ का जबरदस्त डांस देखने को मिला। गाने में शरवरी वाघ के जबरदस्त लटके-झटके दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस गाने को जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। फिल्म 'मुंज्या' का गाना 'तरस' रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


गाने से पहले 'मुंज्या' का ट्रेलर हुआ था रिलीज
'मुंज्या' के ट्रेलर में चेटूकवाड़ी की कहानी दिखाई गई थी, जो कि एक शापित जगह है। इस जगह पर मुंज्या की अस्थियां गढ़ी हुई हैं। दरअसल, मुंज्या किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। जहां यह फिल्म आपको डराएगी, तो वहीं यह फिल्म आपको हंसाने का काम भी करेगी, क्योंकि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का आपको दिखने को मिलेगा। मुंज्या सिर्फ सनसेट के बाद आता है और वह अपनी आखिरी इच्छा यानी कि मुन्नी से शादी करना चाहता है। 

मुंज्या' में अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी झलक ट्रेलर में साफ दिखाई दी थी। फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने लिखा था, 'मुन्नी के लिए मुंज्या जान दे भी सकता है और ले भी सकता है।' इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेश चांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
AbRam Khan Birthday: अबराम का 11वां जन्मदिन, करीना के बेटे तैमूर- शाहरुख के लाडले कर सकते हैं साथ में डेब्यू!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed