{"_id":"66541b6ec6a6185696004f3c","slug":"abram-khan-birthday-shah-rukh-khan-said-will-make-youngest-son-work-with-kareena-kapoor-taimur-work-together-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AbRam Khan Birthday: अबराम का 11वां जन्मदिन, करीना के बेटे तैमूर- शाहरुख के लाडले कर सकते हैं साथ में डेब्यू!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AbRam Khan Birthday: अबराम का 11वां जन्मदिन, करीना के बेटे तैमूर- शाहरुख के लाडले कर सकते हैं साथ में डेब्यू!
Mon, 27 May 2024 11:13 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 27 May 2024 11:13 AM IST
सार
शाहरुख खान के लाडले बेटे अबराम खान का आज 11वां जन्मदिन है। इस मौके पर आपको वो दिलचस्प किस्सा बताते हैं जब शाहरुख और करीना ने तैमूर और अब्राहम के साथ काम करने की बात कही थी।
विज्ञापन
शाहरुख खान-अबराम-करीना-तैमूर अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं और यह बात सभी जानते और मानते हैं। शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टार किड्स में से एक हैं। वह भी अपने भाई आर्यन खान और बहन सुहाना की तरह लाइमलाइट में रहते हैं। अबराम अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। किंग खान के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। 27 मई को अबराम अपना 11वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं जो करीना कपूर के बेटे तैमूर और शाहरुख खान के बेटे अबराम से जुड़ा हुआ है।
तैमूर-अबराम साथ में करेंगे काम!
आज शाहरुख और उनका परिवार जश्न के मूड में होगा क्योंकि उनकी टीम केकेआर ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीत ली है। वैसे, आज खान परिवार के पास जश्न मनाने का एक और वजह भी है, क्योंकि आज अबराम खान का जन्मदिन है। इस खास दिन पर हम आपके लिए एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं। शाहरुख और करीना कपूर खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। साथ ही दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री भी लोगों को बेहद पसंद आती है। 2017 में, किंग खान के एक चैट शो में गेस्ट बनकर गई थीं करीना कपूर। जब शो के दौरान करीना ने शाहरुख से कहा कि उन्होंने बहुत से कपूर्स (मर्दों) के साथ काम नहीं किया है। करीना के इस सवाल पर शाहरुख ने जवाब में कहा था, ''तुम्हें जैसे बोला है कि मैंने कपूर्स मर्दों के साथ ज्यादा काम नहीं किया है, तो ये कपूर और खान को हम जरूर साथ काम कराएंगे (यहां पर शाहरुख अपने बेटे अबराम और करीना के बेटे तैमूर अली खान की बात कर रहे थे)।''
विज्ञापन
सुहाना ने अबराम के जन्मदिन पर फोटो की साझा
शाहरुख और गौरी के बेटे अबराम का जन्म साल 2013 में सरोगेसी की जरिए हुआ था। शाहरुख की बेटी सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अबराम की एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह स्टेडियम में दिखाई दे रहे हैं, जहां केकेआर ने आईपीएल 2024 ट्रॉफी जीती। सुहाना ने केकेआर की जीत के ठीक बाद यह तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अबराम केकेआर की पर्पल रंग की जर्सी में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुहाना ने लिखा, "बर्थडे बॉय होने के लिए अच्छा दिन"।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुरोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।