{"_id":"667e99150e45dcd3ac07ebe6","slug":"munjya-actor-abhay-verma-revealed-stree-actress-shraddha-kapoor-thanked-him-for-taking-her-name-in-interview-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhay Verma: 'मुंजा' अभिनेता अभय वर्मा का खुलासा, इस बात के लिए श्रद्धा कपूर ने किया था धन्यवाद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhay Verma: 'मुंजा' अभिनेता अभय वर्मा का खुलासा, इस बात के लिए श्रद्धा कपूर ने किया था धन्यवाद
Fri, 28 Jun 2024 04:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:41 PM IST
सार
अभिनेता अभय वर्मा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मुंजा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर को लेकर एक दिलचस्प वाकया साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अभय वर्मा- श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'मुंजा' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने में कामयाब रही है। इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो रही है। इस फिल्म ने तीन सप्ताह के भीतर 90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में ठीक-ठाक चल रही है। हाल में ही फिल्म के अभिनेता अभय ने खुलासा किया है कि श्रद्धा कपूर ने उन्हें क्यों धन्यवाद किया था।
विज्ञापन
श्रद्धा और आलिया निभाने वाली थीं अभय का किरदार
एक इंटरव्यू के दौरान अभय वर्मा ने खुलासा किया था कि पहले उनका किरदार एक लड़की का होने वाला था। इस किरदार को श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं और उनसे भी पहले ये किरदार आलिया भट्ट निभाने वाली थीं। इस किरदार के साथ चार से पांच वर्षों के अंदर कई बदलाव हुए। इस दौरान अभय ने खुद को अभिनेत्रियों की जगह लेने वाला एकमात्र अभिनेता बताया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा कपूर को लेकर एक दिलचस्प वाकया साझा किया।
विज्ञापन
Bollywood Celebs: अपने नाम के साथ पिता नहीं मां का सरनेम लगाते हैं ये सितारे, जानें लिस्ट में कौन कौन है शामिल
विज्ञापन
इंटरव्यू में नाम लेने के लिए श्रद्धा ने किया था धन्यवाद
हाल में ही फिल्म के निर्माताओं ने इसकी सफलता के बाद एक पार्टी आयोजित की थी। इस दौरान अभय की मुलाकात श्रद्धा से हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने अब जानकारी साझा की है। एक इंटरव्यू के दौरान अभय ने बताया है कि श्रद्धा कपूर उनके पास आईं और कहा, "धन्यवाद तूने मेरा नाम लिया इंटरव्यू में, क्योंकि मैं इतने अच्छे प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थी।" अभिनेता द्वारा इंटरव्यू में श्रद्धा का नाम लेना उन्हें अच्छा लगा, क्योंकि इस बहाने उनका नाम भी किसी तरह से इस फिल्म से जुड़ गया था।
Kota Factory 3: 'छात्रों के पास चीजें साझा करने के लिए कोई नहीं, इसलिए वे जीतू भैया से जुड़े', बोले जितेंद्र
वरुण ने प्यार से लगाया था गले
इस इंटरव्यू के दौरान ही उन्होंने बेबी जॉन अभिनेता वरुण धवन के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वरुण ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह गले लगाते हुए कहा था कि वह नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ मिलकर काम करें, जिससे वह बहुत सारी चीजों को बदल सकते हैं। अभय ने आगे कहा, "मुझे कभी नहीं पता था कि शनिवार को उठकर पता लगाना होता है कि शुक्रवार को आपकी फिल्म ने कितना कमाया है।" अपनी बातों को पूरा करते हुए उन्होंने कहा कि मुंज्या की सफलता के बाद उन्हें रातों-रात प्रसिद्धि मिली है। वह इसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वह केवल तीन से चार घंटे सोने के बावजूद काफी तरोताजा महसूस कर रहे हैं।
Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना ने ताहिरा पर जताया गर्व, ‘शर्मा जी की बेटी’ को बताया दिल छू लेने वाली कहानी