{"_id":"6af2c173aa53f0f3b0033f99","slug":"mumbai-police-advised-bollywood-actors-to-avoid-public-places-and-interactions-with-fans-amid-security-concern-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर पर हुए हमले का असर: मुंबई पुलिस की अभिनेताओं को सलाह, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टाइगर पर हुए हमले का असर: मुंबई पुलिस की अभिनेताओं को सलाह, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें
Tue, 10 Nov 2026 12:32 PM IST
Akash Khare
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Khare
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:32 PM IST
सार
Mumbai Police advised Bollywood actors: बीते दिनों अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार बॉलीवुड अभिनेताओं की सुरक्षा में जुटी हुई है। इसी बीच पुलिस ने अभिनेताओं से भीड़-भाड़ वाली जगहाें पर ना जाने की अपील की है। जानें क्या है मामला?
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस की सलाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इस बीच मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेताओं को सलाह दी है कि वे भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर जाने और प्रशंसकों से मिलने-जुलने से बचें।
यह सलाह अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना और जांच के दौरान कई मशहूर हस्तियों के घरों के बाहर निगरानी रखे जाने की खबरों के बाद, सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर यह सलाह जारी की गई है।

Trending Videos
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों पुलिस ने दी अभिनेताओं को सलाह?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई फिल्मी हस्तियों को धमकी मिली थी। इन्हीं मामलों को देखते हुए पुलिस ने अभिनेताओं को यह सलाह दी।
बता दें कि आयुष्मान वाले केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने वसूली और धमकी देने के मामले में बेंगलुरु से 30 साल के एक युवक को हिरासत में लिया था। आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है। आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर फिल्मी सितारों को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजे थे।

टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
टाइगर श्रॉफ से जुड़े इस मामले में गोलीबारी की घटना 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। उस समय बाइक सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता की कार पर कई गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई थी, लेकिन गोली लगने से उनके ड्राइवर और वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गया था। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।