फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukri Death Anniversary Know Unknown Facts about legendary Comedian Film records and acting career

Mukri: साइड रोल कर के आज भी दर्शकों के जहन में बसे हैं 'नत्थू लाल', अमिताभ बच्चन के थे पसंदीदा को-स्टार

Sun, 05 Jan 2025 08:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 05 Jan 2025 08:02 AM IST
सार

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो छोटे रोल कर के भी पूरी महफिल लूट लेते थे। अब बात कर रहे हैं अभिनेता मुकरी की। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं, अभिनेता से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
 

विज्ञापन
Mukri Death Anniversary Know Unknown Facts about legendary Comedian Film records and acting career
मुकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
हिंदी सिनेमा में भले ही दर्शक केवल हीरो, हीरोइन और विलेन को देखने आते हैं, लेकिन कई बार इन लीड कलाकारों के अलावा साइड रोल करने वाले कलाकार अपने अभिनय से लोगों के बीच अपनी ऐसी छाप छोड़ देते हैं, जो युगों-युगों तक भुलाई नहीं जा सकती है। इसके बाद फिल्म हिट हो या फ्लॉप ऑडियंस केवल इन कलाकारों को ही देखने के लिए सिनेमाघर जाते थे। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो छोटे रोल कर के भी पूरी महफिल लूट लेते थे। अब बात कर रहे हैं अभिनेता मुकरी की। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं, अभिनेता से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
यह भी पढ़ें-  Box Office Collection Report: 'मुफासा' बनी नंबर वन, इतिहास रचने की दहलीज पर 'पुष्पा 2', जानें कलेक्शन
विज्ञापन



दिलीप कुमार ने दिया मौका
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता मुकरी अभिनय में आने से पहले काजी थे और बच्चों को कुरान पढ़ाते थे। मुकरी का पूरा नाम मोहम्मद उमर मुकरी था। मुकरी एक ऐसे अभिनेता थे, जिनके कंधों में दर्शकों को हंसाने का पूरा जिम्मा होता था। कॉमेडी में वह इतने बेजोड़ थे कि उनके अभिनय को देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते थे, उनका यही टैलेंट देखकर दिलीप कुमार ने उन्हें अभिनय टैलेंट दिखाने का मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बड़े सितारों के साथ किया था काम, बिग बी के थे पसंदीदा
मुकरी ने कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की हैं। उन्होंने फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने नसीब, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, महान, कुली, अमर अकबर अन्थोनी में ऐसी भूमिकाएं निभाईं, जिसे आज भी लोग खूब याद करते हैं। कहा जाता है कि मुकरी, अमिताभ बच्चन के पसंदीदा को-स्टार थे। मुकरी के साथ बिग बी ने 10 फिल्मों में काम किया था। मुकरी ने दिलीप कुमार और अमिताभ ही नहीं, सुनील दत्त, राज कपूर, देवानंद, संजीव कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया था।

ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
लोगों का मुकरी को फिल्मों में देखने का ऐसा क्रेज था कि अभिनेता के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया था। मुकरी ने अपने अभिनय करियर में करीब 600 फिल्मों में काम किया था। सभी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए थे। खबरों की मानें तो मुकरी का यह रिकॉर्ड दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन भी नहीं तोड़ पाए थे। 4 सितंबर 2000 में मुकरी इस दुनिया को छोड़कर चले गए और अपने पीछे छोड़ गए यादें जो उनकी फिल्मों के देख उनके फैंस को आज भी आती है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed