जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की फिल्मों के लाखों दीवाने हैं। पहले भाग में अरशद वारसी ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। वहीं, दूसरे भाग में अक्षय कुमार की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। अब फिल्म की तीसरी किस्त का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म में दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Indian 2: इस दिन धूम मचाएगा 'इंडियन 2' का पहला गाना, सेनापति के रूप में कमल हासन के किरदार का होगा खुलासा
2 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
नवीनतम रिपोर्ट्स की मानें तो जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग इसी गर्मी के मौसम में शुरू होने जा रही है। फिल्म में अक्षय और अरशद अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे। एक सूत्र के मुताबिक अरशद जल्द ही इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग राजस्थान में शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस शेड्यूल में अक्षय के शामिल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
3 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अरशद वारसी जल्द ही राजस्थान में एक महीने का शेड्यूल शुरू करेंगे। इसके लिए लोकेशन पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मई में शुरू हो जाएगी।
4 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
2017 में अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 2 में अरशद को रिप्लेस कर दिया था। पहली फिल्म में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में थे, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, इसके दूसरे भाग ने भी टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी।
5 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि तीसरी किस्त में दोनों जॉली आमने-सामने होंगे, इसमें भी जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। फिल्म को दोनों अभिनेताओं का बारे में जानकारी आ गई है, लेकिन इसकी अभिनेत्री को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरे 2024 में की जाएगी और यह 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स और पिता जेमी के बीच कानूनी विवाद का हुआ अंत, पॉप गायिका को मिली पूरी आजादी