{"_id":"689c1ee42f9a5ac5df0878a7","slug":"mrunal-thakur-controversial-comment-on-bipasha-basu-viral-video-sparks-outrage-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: बिपाशा बसु से खुद को बेहतर बताने पर बुरी फंसी मृणाल, पुराने बयान पर यूजर्स ने लगा दी क्लास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mrunal Thakur: बिपाशा बसु से खुद को बेहतर बताने पर बुरी फंसी मृणाल, पुराने बयान पर यूजर्स ने लगा दी क्लास
Wed, 13 Aug 2025 10:44 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:44 AM IST
सार
Mrunal Thakur on Bipasha Basu: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एक पुराना बयान उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है। दरअसल मृणाल बिपाशा बसु से खुद को बेहतर बता रही हैं। बस इसी कमेंट पर यूजर्स ने उन्हें घमंडी तक बता दिया है।
विज्ञापन
मृणाल-बिपाशा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में स्टारडम के साथ-साथ विवाद भी अक्सर कलाकारों के साथ चलते हैं। हाल ही में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक पुराने वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें वो खुद की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा बिपाशा बसु से करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है, बल्कि मृणाल को लोगों के गुस्से और आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
जब मृणाल ने खुद को बताया बिपाशा से बेहतर
ये मामला तब सामने आया जब मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जो उनके टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के दिनों का है। वीडियो में वह अपने को-एक्टर अर्जित तनेजा से बातचीत करते हुए पूछती हैं कि क्या वह मसल्स वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। जब अर्जित जवाब देते हैं कि उन्हें फिट लड़कियां अच्छी लगती हैं, तो मृणाल कहती हैं, 'तो फिर बिपाशा से शादी कर लो।' जब अर्जित बिपाशा की तारीफ करते हैं, तो मृणाल बेझिझक कहती हैं, 'मैं बिपाशा से बेहतर हूं।' बस फिर क्या था, अब इस पुराने बयान के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने मृणाल पर घमंड, ईर्ष्या और बॉडी शेमिंग जैसे आरोप लगाए। कई यूजर्स ने कहा कि एक कलाकार को दूसरे कलाकार की उपलब्धियों की कद्र करनी चाहिए, न कि तुलना कर खुद को बेहतर बताने की कोशिश करनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'जिसने अभी ठीक से इंडस्ट्री में जगह भी नहीं बनाई, वह बिपाशा जैसी आइकॉनिक अभिनेत्री से खुद की तुलना कर रही है!' दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, 'बिपाशा जैसी एक्ट्रेस तो मृणाल जैसी सौ को नाश्ते में खा जाएं।'
ये खबर भी पढ़ें: Basanti Chatterjee: बंगाली अभिनेत्री बसंती चटर्जी का 88 वर्ष में निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ भी चर्चा में
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर भी खबरों में हैं, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार अजय देवगन के साथ लीड रोल निभाया है। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अब तक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसके अलावा मृणाल, साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष के साथ अपनी कथित नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
बिपाशा बसु का करियर
बात करें बिपाशा बसु की, तो उन्होंने 'अजनबी' जैसी सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिर 'राज', 'जिस्म', 'रेस' जैसी फिल्मों से खुद को बतौर ग्लैमर क्वीन और दमदार एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया। उनका नाम आज भी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड, फिट और स्वतंत्र सोच वाली अभिनेत्रियों में लिया जाता है। ऐसे में मृणाल का खुद को उनसे बेहतर बताना दर्शकों को बिल्कुल रास नहीं आया।

Log apne downfall ka reason khud hi bante hai 🥴 pic.twitter.com/2Pl5eugKLx
— Introvert //🙇🏻♂️ (@introvert_hu_ji) August 12, 2025