{"_id":"68f23ae2a41e3374aa0a1148","slug":"mridul-tiwari-and-other-bigg-boss-19-contestants-get-emotional-after-reading-family-letter-2025-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देसी छोरा मृदुल फूट-फूटकर रोया, कुनिका और प्रणीत के थमे नहीं आंसू; बिग बॉस में क्यों इमोशनल हुए प्रतियोगी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
देसी छोरा मृदुल फूट-फूटकर रोया, कुनिका और प्रणीत के थमे नहीं आंसू; बिग बॉस में क्यों इमोशनल हुए प्रतियोगी?
Fri, 17 Oct 2025 06:21 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:21 PM IST
सार
Bigg Boss 19 Episode Update: बिग बॉस 19 में अक्सर ही झगड़ा और बहसबाजी होती है, प्रतियोगी इस वजह से रोते भी हैं। लेकिन हालिया रिलीज शो के प्रोमो में हर प्रतियोगी एक ही वजह से इमोशनल हुआ। जानिए, क्या है वो वजह?
विज्ञापन
बिग बॉस 19 के प्रोमो में रोते दिखे प्रतियोगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, इसमें प्रणीत मोरे, कुनिका, मृदुल तिवारी रोते हुए दिखे। इन्हें रोता देख बाकी प्रतियोगी भी इमोशनल हो गए। लेकिन फरहाना ने नीलम गिरी के साथ आखिर में कुछ ऐसा किया वह भी फूट-फूटकर रोईं।
विज्ञापन
लेटर पढ़कर रोने लगे प्रतियोगी
बिग बॉस 19 के प्रोमो में प्रणीत मोरे, कुनिका, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी के नाम उनके परिवार वालों के लेटर आए। ये लेटर पढ़कर ही प्रतियोगी भावुक हो गए। मृदुल तिवारी तो बहुत देर तक रोते रहे। वह लेटर पढ़ते और फिर रोने लगते। यह लेटर पढ़कर शो के प्रतियोगी को अपनों की खूब याद आई।
विज्ञापन
फरहाना ने नीलम का लेटर फाड़ दिया
आखिर में प्रोमाे में दिखा कि फरहाना ने नीलम गिरी को उसके परिवार का भेजा लेटर नहीं दिया, उसे फाड़ दिया। इससे नीलम बहुत दुखी हुई। वह बहुत देर तक रोती रहीं। बाकी प्रतियोगियों ने नीलम को चुप कराया। इस घटना के बाद फरहाना और नीलम गिरी में दुश्मनी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram