फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Trailer Review Once Upon a Time In Hollywood

Trailer Review: सुनहरे दिनों की यादें लेकर आई, 'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड'

Thu, 23 May 2019 05:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 May 2019 05:56 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (ट्रेलर)
  • कलाकार: लियानार्डो डि कैप्रियो, ब्रैड पिट, मारगॉट रॉबी, कर्ट रसेल, टिमोथी ओलिफैंट, डकोटा फैनिंग, ल्यूक पेरी और अल पचीनो।
  • निर्देशक: क्वैंटिन टैरेंटिनो

विज्ञापन
Trailer Review Once Upon a Time In Hollywood
Once Upon a Time In Hollywood - फोटो : you tube

विस्तार

लॉस एंजिलिस की साल 1969 की कहानी कहती फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' का ट्रेलर इसे वितरित करने वाली कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है। फिल्म 'कान फिल्म फेस्टिवल' में दिखाई जा चुकी है और समीक्षकों ने इसे वहां काफी पसंद भी किया। अमेरिका और ब्रिटेन के को-प्रोडक्शन के तौर पर बनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' का ट्रेलर वाकई दिलचस्प है।
विज्ञापन


जैसा कि ट्रेलर से पता चलता है 'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' एक उम्रदराज टेलीविजन एक्टर और उसके स्टंट डबल की कहानी है जो टीवी की दुनिया में शोहरत हासिल करने के बाद बड़े परदे पर कुछ कर दिखाने का इरादा रखते हैं। ट्रेलर में फिल्म के तकरीबन सारे चेहरे एक के बाद एक दिखते हैं। अल पचीनो का किरदार जहां उत्सुकता जगाता है वहीं स्वर्गीय ल्यूक पेरी को उनकी इस आखिरी फिल्म के ट्रेलर में देखना उनके प्रशंसकों को भावुक भी करता है।
विज्ञापन


निर्देशक क्वैंटिन टैरेंटिनो की ये नौंवी फिल्म है और उनकी ये पहली फिल्म है जिसमें उनके प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन उनके साथ नहीं हैं। फिल्म एक तरह से हॉलीवुड के स्वर्णिम काल की यादों का संकलन सी दिखती है। फिल्म की कहानी में तमाम सारे ट्विस्ट आएंगे ऐसा 'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' का ट्रेलर देखकर लगता है। 26 जुलाई को अमेरिका और 14 अगस्त को ब्रिटेन में रिलीज होने जा रही इस फिल्म की भारत में रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed