फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Top reviews of 'The Jungal Book'

द जंगल बुक समीक्षाः जानिए, किसने दिए कितने स्टार

Sat, 09 Apr 2016 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 09:49 AM IST
सार

  • फिल्मः दि जंगल बुक
  • स्टारः नील शेट्टी, ‌बेन किंग्सले, बिल मुर्रे
  • निर्देशकः जॉन फेवरू
  • औसत रेटिंगः ****

विज्ञापन
Top reviews of 'The Jungal Book'

विस्तार

बच्चों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्‍म 'द जंगल बुक' भारत में भी रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले भारतीय सेंसर बोर्ड की ओर से U/A (फिल्म देखने के लिए 12 के कम बच्चे के साथ किसी वयस्क होना जरूरी) का सर्टिफिकेट देने को लेकर यह खूब चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन


डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की ओर साल 1967 में बनाई गई अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म तब बेहद मशहूर हुई थी। इसका प्रमुख किरदार 'मोगली' आज भी बच्चों के दिलो-दिमाग में बसा सबसे प्रभावशाली किरदार है। दूरदर्शन पर रविवार को टीवी एपिसोड ने इसकी ख्याति और बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


इस अमेरिकी फिल्म का भारत से खास जुड़ाव है। क्योंकि इसकी कहानी भारत की है। यह मध्य प्रदेश के जंगलों में रहने वाले यतीम बच्चे मोगली की कहानी है। अब जब एक बार फिर से डिज्नी 'द जंगल बुक' को सजीव किरदारों के साथ लेकर आया है, तब समीक्षक इसे कैसा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ****
अमर उजाला को 'द जंगल बुक' सबसे अहम बात फिल्म में जंगल की बनावट लगी। एक हॉलीवुड में भारत के मध्य प्रदेश के जंगल को उकेरना वाकई काबिले तारीफ है। साथ ही इसमें कमाल के एक्शन सिक्वेंस हैं।

दि इंडियन एक्प्रेस: ****
दि इंडियन एक्प्रेस ने फिल्म को डराने वाली बताया है। जंगल बुक बहुत थोड़ा सा जंगल का अहसास कराती है। इसके बजाय फिल्म में भय पैदा करने वाले दृश्यों पर अधिक मेहनत किया गया है। डिज्नी की उस क्लासिक जंगल बुक (1967) के मुकाबले इस फिल्म में डर अधिक है। पूरी समीक्षा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हिदुस्तान टाइम्स ****
हिन्दुस्तान टाइम्स ने द जंगल बुक के लिए कहा कि इसे देखकर अपका जंगल से प्यार खत्म हो जाएगा। एचटी के मुताबिक अगर आप खुद को मोगली के किरदार में रखकर देखेंगे तो कभी भी जंगल में रहना नहीं चाहेंगे। एचटी के मुताबिक हिन्दी के दर्शकों के लिए प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान और नाना पाटेकर की आवाज फिल्म की उपलब्धि होगी। पूरी समीक्षा यहां पढ़ें।
 

इंडिया टुडे ***1/2
इंडिया टुडे का कहना है कि फिल्म के अभिनेता नील शेट्टी ने लेखक रुडयार्ड किपलिंग की कल्पनिक मोगली को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कमाल का अभिनय किया है फिल्म देखकर बिल्कुल एकदम लगने लगता है कि नील जंगल में जानवरों के साथ ही पले पले बढ़े हैं। समीक्षा पूरी पढ़ने लिए यहां क्लिक करें।

इकोनॉमिक टाइम्स ****1/2
इकोनॉमिक टाइम्स ने द जंगल बुक को बच्चों के लिए एक उपहार बताया है। इसने फिल्म को सबसे ज्यादा साढ़े चार स्टार दिए हैं। इटी ने कहा कि निर्देशन और इसके ऑडियो पर किया गया काम दोनों ही जबर्दस्त हैं। पूर समीक्षा ये रही।

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम ****1/2
फिल्म दुनिया की स्‍थापित बेवसाइट बॉलीवुड लाइफ डॉट ने कहा कि नील की जबर्दस्त ऐक्टिंग वाली यह फिल्म इस गर्मी एडल्ट और बच्चों दोनों के लिए ही उपहार में मिली फिल्म हैं। पूरी समीक्षा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दनिक जागरण ****
हिन्दी में दनिक जागरण ने इसकी समीक्षा करते हुए इसे शानदार फिल्‍म बताया है। जागरण ने भी इसे चार स्टार दिए है। जागरण के मुताबिक आयरन मैन फेम निर्देशक जॉन फेवरू ने एक एनिमेटेड फिल्म को जीवंत बना दिया है। पूरी समीक्षा ये रही।



फर्स्टपोस्ट ने एक बार फिर से 'द जंगल बुक' बनाने के लिए डिज्नी का धन्यवाद किया है। फर्स्टपोस्ट के मुताबिक यह एक शानदार और इमानदार कोशिश है, द जंगल बुक जैसी महान फिल्‍म को पुनः पर्दे पर लाने की। यहां क्लिक कर फर्स्टपोस्ट की पूरी समीक्षा पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed