{"_id":"57c684c84f1c1bbe122cb965","slug":"tiger-shroff-movie-a-flying-jatt-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन भरेगा नुकसान, फ्लाइंग जट के वितरकों में घमासान","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
कौन भरेगा नुकसान, फ्लाइंग जट के वितरकों में घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
हीरोपंती और बागी की सफलता के रथ पर सवाल टाइगर श्रॉफ को करिअर में पहला झटका लगा है। चार दिन लंबे वीकेंड और नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को द फ्लाइंग जट की कमाई देखने के बाद ट्रेड विशेषकों का कहना है कि फिल्म भारतीय टिकट खिड़की पर फ्लॉप है। टाइगर की पहली दो फिल्मों से कहीं कमजोर द फ्लाइंग जट पहले दिन (गुरुवार को) केवल साढ़े छह करोड़ का बिजनेस कर सकी। शुक्रवार को यह और नीचे आ गई, साढ़े पांच करोड़। फिल्म शनिवार और रविवार को थोड़ा संभली। परंतु सोमवार को कलेक्शन पूर देश में जबर्दस्त ढंग से नीचे गिरा (मात्र दो करोड़)। चार दिन के वीकेंड में इसकी कमाई 29 करोड़ के करीब पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेड के जानकारों के अनुसार 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्म के लिए यह कलेक्शन कमजोर हैं। वर्तमान ट्रेंड को देखते हुए यही अनुमान कि इसका लाइफटाइम बिजनेस 40 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि निर्माता एकता कपूर की यह फिल्म सैलेटाइट, म्यूजिक, डिजिटल और ओवरसीज से 30 करोड़ रुपये पहले ही निकाल चुकी है। परंतु भारतीय टिकट खिड़की का कलेक्शन उसे खास फायदा नहीं पहुंचाएगा। इस फिल्म से वितरकों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन