फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Shahid kapoor kiara advani Starrer Kabir Singh Song tujhe kitna chahne lage Digital Review

Song Review: अरिजीत की आवाज, मिथुन का संगीत लेकिन मामला जमा नहीं, वजह है ये

Sat, 01 Jun 2019 01:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 01 Jun 2019 01:45 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: तुझे कितना चाहने लगे (गाना) 
गीतकार और संगीतकार: मिथुन 
गायक: अरिजीत सिंह
फिल्म: कबीर सिंह

विज्ञापन
Shahid kapoor kiara advani Starrer Kabir Singh Song tujhe kitna chahne lage Digital Review
कबीर सिंह के गाने तुझे कितना चाहने लगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरिजीत सिंह की गिनती उन चुनिंदा गायको में होती है जो आम लाइनों को भी अपनी मीठी आवाज से एक खास गाने में तब्दील कर देते है। कुछ इसी तरह का कमाल अरिजीत फिल्म कबीर सिंह के दूसरे गाने तुझे कितना चाहने लगे में करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सचेत और इरशाद कामिल के गाने बेखयाली के बाद अर्जुन रेड्डी की रीमेक फिल्म कबीर सिंह का दूसरा गाना 'तुझे कितना चाहने लगे' रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


इस गाने को शाहिद कपूर और कियारा आडवानी पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में शाहिद बेखयाली गाने की ही तरह प्रेमिका की बेवफाई से दुखी नजर आ रहे है और फ्लैशबैक में दो प्रेमियों की कहानी बयां की जा रही है। बेखयाली की तरह ही यह गाना भी फ्लैशबैक और वर्तमान के बीच फिल्माया गया है। 
विज्ञापन


'तुझे कितना चाहने लगे' गाने में गीतकार मिथुन एक बार फिर हिंदी सिनेमा में अपनी लय तलाश करते नजर आ रहे हैं। पिछला साल मिथुन के लिए कुछ सही नही रहा और वह इस गाने से साल की शुरुआत कर रहे हैं। गाना लिखा भी खुद मिथुन ने ही है। गाने की शुरुआती लाइनें दिल का दरिया बह ही गया, इश्क इबादत बन ही गया, दिल को छू जाने वाली है। लेकिन आखिर तक आते आते मिथुन की कलम कमजोर पड़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाने में अरिजीत का जादू तो है, लेकिन इसका हश्र भी कलंक के गाना बाकी सब फर्स्ट क्लास है जैसा होता दिख रहा है। संगीत के मामले में गॉड्सविल की टीम ने अच्छा काम किया है, फिर भी इस दौर के अन्य गानों की तुलना में यह औसत गाना ही है। और, इसकी सबसे कमजोर कड़ी है इसके बोल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed