{"_id":"57b2cb2f4f1c1b4e446eb971","slug":"rustom-and-mohenjo-daro-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रुस्तम' की जोरदार कमाई, 'मोहनजो दारो' पिछड़ी","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
'रुस्तम' की जोरदार कमाई, 'मोहनजो दारो' पिछड़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई 'रुस्तम' और 'मोहनजो दारो' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं। इन दोनों फिल्मों की टक्कर पर लंबे समय से फिल्मी पंडितों की निगाहें थी। अक्षय और रितिक के मुकाबले में कौन जीतता है, सब ये जानना चाहते हैं। शुक्रवार से ही अक्षय कुमार की 'रुस्तम' रितिक की 'मोहन जोदारो' पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को 'मोहनजो दारो' ने 8.87 करोड़ जबकि 'रुस्तम' ने 14.11 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
पहले वीकएंड पर भी रुस्तम भारी पड़ी। पहले तीन दिन में मोहनजो दारो ने 30.54 करोड़ जबकि रुस्तम ने 50.42 करोड़ की कमाई की। सोमवार को भी यही सिलसिली जारी रहा। रुस्तम ने सोमवार को 17.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 67.5 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 115 करोड़ को पार कर गई है। 'रुस्तम' इस साल पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन
मोहनजो दारो ने सोमवार को 10.36 करोड़ की कमाई की है, फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 40.90 करोड़ हो गई है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 73 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#MohenjoDaro Fri 8.87 cr, Sat 9.60 cr, Sun 12.07 cr, Mon 10.36 cr. Total: ₹ 40.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2016