फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Nawazuddin Siddiqui Sanya Malhotra Photograph Trailer Digital review

Digital Review: प्रेम की दमक को फ्लैश की चमक के बिना दिखाता 'फोटोग्राफ' का ट्रेलर

Mon, 18 Feb 2019 06:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 18 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sanya Malhotra Photograph Trailer Digital review
Photograph Movie - फोटो : you tube
डिजिटल रिव्यू: फोटोग्राफ (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा, फारुख जफर, सचिन खेडेकर आदि। 
लेखक, निर्देशक: रितेश बत्रा
बैनर: अमेजन स्टूडियोज

एक फोटो क्या कहती है? न सिर्फ यह यादों का खजाना लिए फिरती है बल्कि उस वक्त के एहसास और आबो हवा भी कई बार अपने में समेटे फोटो खींचने वाले से बातें करती रहती है। प्यार में होने की चुगली करती है फोटो। फोटो जब प्यार करने वाला खींचता है तो जिसकी फोटो खिंचती है उसके चेहरे पर एक अलग खुशी, एक अलग मुस्कान और एक अलग ही आभा मंडल नजर आता है।

फोटो का यह साइंस 6 साल पहले खाने का मनोविज्ञान फिल्म 'लंच बॉक्स' में समझाने वाले रितेश बत्रा की कीमियागिरी है। रितेश की यह फिल्म 2 साल से बनकर तैयार है। तब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के नाम से फिल्में बिकती थीं। अब फिल्मों से कमाई करने वाले कहानियां तलाश रहे हैं और रितेश बत्रा की नई फिल्म फोटोग्राफ 2 अजनबियों की ऐसी कहानी है जो बहुत कुछ आपको अपनी जैसी लग सकती है।
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी फिल्म की कहानी में बिल्कुल फिट बैठती है। एक दर-दर ठोकरें खाने वाला फोटोग्राफर और दूसरी एक मालदार गुजराती घराने की होने वाली सीए। प्यार नाम ही विपरीत के आकर्षण का है। यह गणित के हिसाब की तरह कभी नहीं होता। 'लंच बॉक्स' और 'फोटोग्राफ' जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस के गणित के हिसाब से नहीं बनतीं। यह बस एक फिल्मकार के जुनून से ही बन सकती हैं।

रितेश बत्रा की इस फिल्म का दमदार कहानियों वाली फिल्में पसंद करने वालों का लंबे समय से इंतजार रहा है। फिल्म का ट्रेलर इस सब्र के एवज में मिले चीनी के कुछ दाने हैं। पूरी मिठाई के लिए पिक्चर अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed