फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Movie Review of John Cena starrer film Bumblebee

Movie Review: इस वीकएंड की बेस्ट एंटरटेनर है बंबलबी, देखिए मिले कितने स्टार?

Fri, 04 Jan 2019 02:00 PM IST
शशांक गौर मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शशांक गौर Updated Fri, 04 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Movie Review of John Cena starrer film Bumblebee
Bumblebee - फोटो : social media
फिल्म – बंबलबी
विज्ञापन

कलाकार – हैनी स्टीनफेल्ड, जॉन सीना, जे लेंडेबॉर्ग जूनियर, जॉन ऑर्टिज, जैसन ड्रकर और पामेला एडलॉन
निर्देशक – ट्रैविस नाइट
रेटिंग - ***


किसी दमदार आइडिया का जब अपने ही हाथों तियापांचा होते दिखने लगे तो क्या करना चाहिए, इसका जवाब है मशहूर निर्माता निर्देशक माइकल बे की फिल्म बंबलबी। धूम, कृष, हेट स्टोरी, जन्नत, राज जैसी सीरीज बनाने वाले हिंदी फिल्म निर्माताओं के अलावा इन सीरीज के प्रशंसक रहे हिंदी सिनेमा के दर्शकों को भी ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। बंबल बी दरअसल ट्रॉन्सफॉर्मर्स सीरीज के पहले की कहानी है।

ये सीरीज बहुत ही शानदार तरीके से शुरू हो तो हुई लेकिन इसकी पिछली कड़ी तक आते आते माइकल बे इस बात की समझ खो बैठे कि इस शानदार आइडिया को कैसे लोकप्रिय बनाए रखा जाए। बेमतलब के एक्शन, तबाही का मंजर और कानफाड़ू बैकग्राउंड म्यूजिक इस सीरीज को डुबो रहा था और तभी माइकल बे ने फैसला किया किसी दूसरे निर्देशक को इसकी अगली फिल्म की कमान सौंपने का। नतीजा है बंबलबी। एक ऐसी कहानी जो आपको रोमांचित भी करती है और रूलाती भी है।
विज्ञापन


स्टीवन स्पीलबर्ग की 1982 में रिलीज हुई ईटी (ऋतिक की फिल्म कोई मिल गया का जादू यहीं से लिया गया है) के दौर में सेट की गई बंबलबी की कहानी एक टीनएजर लड़की और एक रोबोट की दोस्ती की कहानी है। गैलेक्सी के एक ग्रह पर मशीनों की जंग चल रही है। ऑटोबॉट्स को हारता देख उनका मुखिया ऑप्टिमस प्राइम अपनी टोली के बी 127 को धरती पर भेज देता है ताकि वह वहां जाकर उनके भविष्य की जमीन तैयार कर लके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी धरती पर आता है तो आते ही उसे एजेंट बर्न्स के जवानों के हमले का सामना करना होता है। यहीं उस पर एक और हमला भी होता है और वह याददाश्त खो बैठता है। बीटल कार में खुद को बदल चुके बी की मुलाकात होती है चार्ली से जिसकी दुनिया में एक मां है जो दूसरी शादी कर चुकी है और हैं वो सारी परेशानियां जो 18 साल की हो रही एक लड़की के साथ होती हैं। और, यहीं से शुरू होता है दो थके हारे, लुटे पिटे और अपनी अपनी जिंदगी से परेशान दो लोगों का रिश्ता जो आखिर तक आते आते दर्शकों को जिंदगी जीने के तमाम नए सबक दे जाता है।

Movie Review of John Cena starrer film Bumblebee
Bumblebee - फोटो : social media
दो घंटे से कुछ ही कम अवधि की इस फिल्म को निर्देशक ट्रैविस नाइट ने शुरू से आखिर तक इंसानी जज्बात के दायरे में बांधे रखा है। यही वह सबसे अहम बात थी जो ट्रॉन्सफॉर्मस सीरीज से गायब होती जा रही थी। नाइट ने सीरीज की कमजोर कड़ी समझी और इसे न सिर्फ दूर किया बल्कि एक मैकेनिकल कहानी को पूरी तरह से इमोशनल बॉन्डिंग में तब्दील कर दिया।

यहां आपको दिमाग घर पर छोड़कर आने की जरूरत नहीं है। बंबलबी का अकेले ही चार्ली की घर में चहलकदमी करने वाला सीन हो या फिर चार्ली और बंबलबी के साथ के सीन, ट्रेविस नाइट ने हर बार कमाल का काम किया है। नाइन ने अपनी पिछली फिल्मों कूबो और टू स्ट्रिंग्स का अनुभव भी स्पेशल इफेक्ट्स से भरपूर बंबली भी बखूबी इस्तेमाल करने में कामबायी पाई है।


अदाकारी के लिहाज चार्ली का किरदार कर रहीं हैली स्टैनफील्ड फिल्म की जान हैं। एक टूटे हुए परिवार में बड़ी हुई किशोरवय युवती के रूप में हैली ने अपने भीतर के अवसाद, आजादी की चाहत और दोस्ती की दिक्कतों को पदे पर जीवंत किया है। फिल्म में जॉन सीना भी हैं। भारत में उनके लाखों प्रशंसक हैं और इस लिहाज से बंबलबी के लिए वह काफी मददगार साबित हुए हैं।

पिछले साल के आखिर में अगर आप जीरो के स्पेशल इफेक्ट्स के बीच झूलती लचर कहानी या फिर तूफानी स्टंट्स के बीच रणवीर सिंह की औसत से थोड़ी बेहतर फिल्म सिम्बा के जरिए मनोरंजन से चूक गए हों तो बंबलबी आपके लिए फुल फैमिली एंटरटेनर है। अमर उजाला डॉट कॉम के रिव्यू में बंबल बी को मिलते हैं तीन स्टार।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed