फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   movie review of Finding Fanny

फाइंडिंग फैनीः विवादों और नएपन से भरी फिल्म

Fri, 12 Sep 2014 02:52 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
movie review of Finding Fanny

गोवा के एक पिक्चर पोस्टकार्ड जैसे खूबसूरत गांव -पोकोलिम- को अगर आप नक्शे में ढूंढने की कोशिश करेंगे तो वह नहीं मिलेगा। इसी गांव में रहती है एंजी (दीपिका पादुकोण)। जो विधवा है। उसका पति शादी के जश्न में ही केक खाते हुए मगर गया था।

विज्ञापन


एंजी सास (डिंपल कपाड़िया) के साथ रहती है। जिसकी पूरे गांव में धाक है। इसी गांव में रहता है, फर्डी (नसीरूद्दीन शाह), जिसने शादी नहीं की क्योंकि वह फैनी से प्यार करता था।
विज्ञापन


उसने फैनी को खत लिख कर प्यार का इजहार किया था, लेकिन जवाब ही नहीं आया। अब 46 साल बाद वह खत लौटकर आया है, जो फैनी तक पहुंचा ही नहीं। विडंबना देखिए कि फर्डी गांव के डाकघर का पोस्टमास्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश है फैनी की

movie review of Finding Fanny

‘फाइंडिंग फैनी’ उसी फैनी की तलाश है। एंजी, उसकी सास और फर्डी के साथ इस तलाश में मुंबई से छह साल बाद गांव लौटा सावियो डि-गामा (अर्जुन कपूर) और इंटरेशनल पेंटर डॉन पैद्रो (पंकज कपूर) भी शामिल है। फैनी को ढूंढ कर फर्डी अपने दिल की बात कहना चाहता है।

पुरानी-सी खटारा कार में होने वाली लंबी यात्रा असल में दो और प्रेम कहानियों गवाह बनती है। एंजी और सावियो तथा सास और डॉन पैद्रो की प्रेम कहानियां। इन किरदारों का चरित्र और मिजाज धीरे-धीरे खुलता है।

गोवा के खूबसूरत दृश्यों में रची यह फिल्म कहानी के लिहाज से बहुत रोचक है। पूरा कथानक किसी लैटिन अमेरिकी उपन्यास की तरह धीरे-धीरे सूत्रों को खोलता हुआ चौंकाता है। लेकिन सभी दर्शक इससे खुद को जोड़ सकें यह संभव नहीं है। मुश्किल यह है निर्देशक होमी अदजानिया ने इसे हिंदी के फिल्म दर्शकों के हिसाब से नहीं बनाया है।

पर सोच है अंग्रेजी वाली

movie review of Finding Fanny

मूल रूप से उन्होंने फिल्म अंग्रेजी में बनाई और हिंदी में डब कर दिया। डबिंग में कई जगहों पर साफ-साफ कलाकारों के होठों के हिलने और उनके द्वारा कहे गए शब्द के उच्चारण में फर्क दिखता है। यह किताब में होने वाली प्रूफ की गलतियों की तरह खटकता है।

निर्माता-निर्देशक का इरादा हिंदी के दर्शकों तक अनूठी कहानी को पहुंचाने का कम और हिंदी बाजार को भुना लेने का ज्यादा है। इसी बात का परिणाम है कि गोवा की कहानी में पंजाबियत का तड़का लगा संगीत बजाते हुए निर्देशक को हिचक नहीं होती।

सभी का अभिनय लाजवाब

movie review of Finding Fanny

फिल्म में नसीर, पंकज और डिंपल जैसे अनुभवी ऐक्टर हैं। उनके सामने दीपिका और अर्जुन का आत्मविश्वास चौंकाता है। आश्चर्य होता है कि यह बॉलीवुड की मसाला फिल्मों में काम करने वाले कलाकार हैं। दीपिका बहुत सहज और सुंदर लगी हैं, जबकि अर्जुन ने मेहनत से काम किया है। ‘फाइंडिंग फैनी’ कॉमेडी फिल्म नहीं है, लेकिन उसका टोन कॉमिक है।

किरदारों के साथ होने वाले घटनाएं और उनके बातें करने का अंदाज, उनके संवाद लगातार गुदगुदाते हैं। अगर आप इस फिल्म में मौजूद सितारों के फैन हैं और अलग ढंग की कहानियां देखने में रुचि रखते हैं तो यह फिल्म एंटरटेन करेगी। परंतु अगर आप खान, कपूर और कुमार ब्रांड कलाकारों के द्वारा किए जाने वाले मनोरंजन से ही खुद को धन्य पाते हैं तो ‘फाइंडिंग फैनी’ आपके लिए नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed