फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Mohenjo daro box office collection

रितिक को नहीं होगी उम्मीद, 'मोहनजो दारो' का होगा ऐसा हाल

Wed, 17 Aug 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
Mohenjo daro box office collection
- फोटो : twitter

इस शुक्रवार को रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' रिलीज हुई है। रितिक रोशन करीब दो साल के बाद कोई फिल्म लेकर आए हैं। 'मोहनजो दारो' एक पीरियड फिल्म है, रितिक ने इसके लिए काफी मेहनत की है। आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म का निर्देशन किया है, इसलिए भी फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। अभी तक इस फिल्म ने रितिक और निर्माताओं को निराश ही किया है।

विज्ञापन


'मोहनजो दारो' के साथ अक्षय कुमार की 'रुस्तम' भी रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। बात कमाई की जाए तो अक्षय से मुकाबले में रितिक बेहद पिछड़ गए हैं। रुस्तम ने पहले तीन दिन में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली, पांच दिन में रुस्तम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 75.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 125 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
विज्ञापन


बात रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' की जाए तो फिल्म पहले दिन से 'रुस्तम' के मुकाबले में पिछड़ रही है। पहले चार दिन तक तो फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही थी। पहले चार दिन में फिल्म 41 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही, लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई में काफी कमी आई। मंगलवार को फिल्म सिर्फ 3 करोड़ की कमाई ही कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'मोहनजो दारो' की कमाई 43.25 करोड़ है। जिस तरह से पांचवे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई है उससे भारत में फिल्म के 50 करोड़ के आसपास ही ठहर जाने की बात फिल्मी पंडित कर रहे हैं। जिस तरह से रितिक ने इस फिल्म के लिए मेहनत की थी, उसे देखते हुए फिल्म के कलेक्शन से वो बिल्कुल खुश नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed