फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Kraven The Hunter Review in Hindi by Pankaj Shukla Aaron Taylor-Johnson Russell Crowe Ariana DeBose JC Chandor

Kraven The Hunter Review: ‘पुष्पा’ के डर से छुपा क्रेवेन अब आया टिकट खिड़की पर, आते ही पढ़िए कैसा हुआ हाल

Thu, 02 Jan 2025 07:37 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kraven The Hunter Review in Hindi by Pankaj Shukla Aaron Taylor-Johnson Russell Crowe Ariana DeBose JC Chandor
क्रेवेन द हंटर - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
क्रेवेन द हंटर
कलाकार
ऑरोन टेलर जॉनसन , रसेल क्रो , अरियाना डिबोस , अलेसांड्रो निवोला और क्रिस्टोफर एबट आदि
लेखक
रिचर्ड वेंक , आऱ्ट मारकम और मैट होलोवे
निर्देशक
जे सी चांडोर
निर्माता
सोनी पिक्चर्स
रिलीज
1 जनवरी 2025 (भारत)
रेटिंग
1/5
स्कूल के सिलेबस जैसे हो चले मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक्स्ट्रा क्लास सोनी के स्पाइडरमैन यूनिवर्स में चलती रहती है। ‘वेनम’ को लोगों ने इसकी अपनी वजह से देखा-सुना तो सोनी वालों ने ‘मोरबियस’ और ‘मैडम वेब’ जैसी फिल्में बना डालीं। ‘मोरबियस’ फिर भी देखने लायक किसी तरह बन पड़ी थी, पर ‘मैडम वेब’ शर्तिया सोनी की इस मकड़दुनिया की सबसे खराब फिल्म रही। ‘क्रेवेन द हंटर’ का मामला इन सबसे अलग है। ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ और ‘एवेंजर्स: द एज ऑफ अल्ट्रॉन्स’ दिखे ऑरोन टेलर-जॉनसन कंधों पर टिकाई गई इस फिल्म को देखने आए दर्शकों के चेहरे देखकर इतना तो लगता है कि मार्वल वालों को अब एक लंबी छुट्टी पर जाना चाहिए और वहां से कुछ ऐसा लेकर आना चाहिए जो एमसीयू और एसएसयू के दर्शकों को फिर उत्साहित कर सके। मामला अब वाकई संगीन हो चला है।
विज्ञापन

Madame Web Review: नहीं देखी होगी मार्वल की इससे भी खराब कोई फिल्म, टीवी निर्देशक की कोशिश का हो गया ढप्पा
विज्ञापन

Kraven The Hunter Review in Hindi by Pankaj Shukla Aaron Taylor-Johnson Russell Crowe Ariana DeBose JC Chandor
क्रेवेन द हंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चुनौती से कम नहीं क्रेवेन द हंटर
इन दिनों ये अक्सर होता है कि नई फिल्म देखने का भी उत्साह नहीं होता। जमाना हो गए कोई ऐसी धमाकेदार फिल्म देखे जिसे देखते समय रिक्लाइनर को आगे पीछे करने की तरफ ध्यान ही न जाए। सीट के कोने से चिपककर देखी गई आखिरी फिल्में याद करें तो मुझे तो जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों से डैनियल क्रेग की विदाई वाली फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ याद आती है या फिर उसी साल आई स्पाइडर मैन सीरीज की फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’। ‘ड्यून’ सीरीज की फिल्में या ‘ओपनहाइमर’ की अपनी अलग जगहें हैं लेकिन विशुद्ध मसाला हॉलीवुड फिल्में देखने का आखिरी मजा जेम्स बॉन्ड और स्पाइडरमैन की इन फिल्मों में ही आया। ‘मिशन इंपॉसिबल: डेड रिकनिंग’ का मजा भी आधा अधूरा ही रहा। ऐसे में ‘क्रेवेन द हंटर’ जैसी फिल्म देखना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है।
Morbius Review: नोबल ठुकराने वाले वैज्ञानिक की डरा देने वाली कहानी, ये है बॉक्स ऑफिस का रौद्रम् रणम् रुधिरम्
विज्ञापन

Kraven The Hunter Review in Hindi by Pankaj Shukla Aaron Taylor-Johnson Russell Crowe Ariana DeBose JC Chandor
क्रेवेन द हंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी स्पाइडरमैन यूनिवर्स को विदा करो

सोनी पिक्चर्स ने स्पाइडरमैन की अपनी सीरीज भले मार्वल स्टूडियोज की मदद लेकर सुधार ली लेकिन उसका अलग कहानियों व किरदारों के खेत में उगा सोनी स्पाइडरमैन यूनिवर्स किसी सिरे नहीं पहुंच सका। ‘वेनम’ सीरीज बीते साल अपनी आखिरी फिल्म के साथ अंजाम तक पहुंच चुकी है। ‘क्रेवेन द हंटर’ इस यूनिवर्स की आखिरी फिल्म हो, यही इस फ्रेंचाइजी के दर्शक दुआ कर सकते हैं। कहानी यहां बिल्कुल फिल्मी है। खुद पर इतराने वाले बाप निकोलाई के जीवन दर्शन को न मानने वाला बेटा सर्गेई शिकार के दौरान हुए एक हादसे के चलते सबसे अलग हो जाता है। और, इसके बाद कहानी सीधे मौजूदा समय में आती है। सर्गेई अब क्रेवेन के नाम से जाना जाता है। उसे अपने पिता के पागलपन से अपने भाई को बचाना है। फिल्म क्या है, क्यों है और जो है, वैसी ही क्यों है, ये सब जानने के लिए दर्शकों को दो घंटे की उबाऊ फिल्म देखनी होती है क्योंकि इसके लेखकों ने सारा रहस्य क्लाइमेक्स में छुपा रखा है।

विज्ञापन

Kraven The Hunter Review in Hindi by Pankaj Shukla Aaron Taylor-Johnson Russell Crowe Ariana DeBose JC Chandor
क्रेवेन द हंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पटकथा के स्तर पर मात खा गई फिल्म

‘इक्वलाइजर’ से मशहूर हुए लेखक रिचर्ड वेंक और आर्ट मार्कम व मैट होलोवे की लिखी फिल्म ‘क्रेवेन द हंटर’ अपनी पटकथा से सबसे ज्यादा मात खाती है। फिल्म का पूरा सेटअप ऐसा है जैसे कि ये कुछ अलग ही दिशा में जाने की कोशिश कर रही है। फिल्म का ना तो कोई सिरा मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से जुड़ता है और सोनी स्पाइडरमैन यूनिवर्स से जबतक ये आकर जुड़ती है, दर्शकों का मजा खराब हो चुका होता है। तकनीकी रूप से भी ये फिल्म एमसीयू की दूसरी फिल्मों के मुकाबले बेहद कमजोर है। फिल्म की डबिंग बहुत खराब है। और, इसके विजुअल स्पेशल इफेक्ट्स ऐसा लगता है जैसे कि किसी ग्राफिक्स स्कूल से आए इंटर्न ने तैयार कर दिए हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और इसकी साउंड डिजाइन फिल्म के वातावरण के हिसाब से होती तो भी फिल्म असरदार हो सकती थी।

Kraven The Hunter Review in Hindi by Pankaj Shukla Aaron Taylor-Johnson Russell Crowe Ariana DeBose JC Chandor
क्रेवेन द हंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑरोन के कंधों पर टिकी फिल्म

अभिनय के मामले में फिल्म ‘क्रेवेन द हंटर’ सिर्फ और सिर्फ ऑरोन टेलर-जॉनसन की फिल्म है। उनकी देहयष्टि का प्रदर्शन युवाओं को उनके जैसी देहयष्टि पाने के लिए प्रेरणा देता दिखता है, लेकिन ये काम तो उनका एक आदमकद पोस्टर भी कर सकता है, फिल्म में वह क्या कर रहे हैं, ये देखना फिल्म के निर्देशक जे सी चंडोर के लिए जरूरी था। फिल्म में निर्देशकीय दृष्टि का पूरी तरह अभाव है। रसेल क्रो और अरियाना डि बोस जैसी ऑस्कर विजेता अभिनेत्री को उनके दमखम के अनुसार किरदार नहीं मिले। अरियाना इस फिल्में हैं ही क्यों, उनके प्रशंसक ये सवाल भी पूछते दिखते हैं। राइनो और फॉरेनर के किरदारों में अलेसेंड्रो निवोलो और क्रिस्टोफर एबट का अभिनय भी साधारण है। भारत में हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए साल का ये आगाज अच्छा नहीं है, हालांकि ये फिल्म बीते साल की है। भारत में अमेरिका के साथ इसलिए नहीं रिलीज हो सकी क्योंकि उस समय यहां पूरे देश में एक ही धुन गूंज रही थी, ‘पुष्पा, पुष्पा, पुष्पा, पुष्पा, पुष्पा पुष्पा पुष्पराज’!
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed