{"_id":"5700d9244f1c1bc60fc810ea","slug":"ki-ka-second-day-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 'की एंड का' ने दिखाया कमाई का दम","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
दूसरे दिन 'की एंड का' ने दिखाया कमाई का दम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' की काफी दिन से चर्चा में है। सबसे खास बात इस फिल्म की कहानी है, फिल्म एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी है जिसमें पत्नी कमाती है और पति घर पर रहता है। आमतौर पर भारतीय समाज में ऐसा नहीं देखा जाता कि पति घर पर रहकर चूल्हा-चौका करता है। इसलिए इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर की उम्र हीरोइन करीना कपूर से कम है। ऐसे में निर्देशक आर. बाल्कि का ये प्रयोग भी ध्यान खींच रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद समीक्षकों ने कोई खास भाव फिल्म को नहीं दिया। इसके बावजूद पहले दिन की कमाई ने सबको चुप कर दिया।
फिल्म ने पहले दिन 7.30 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई के बाद इसके बाद शनिवार को भी बढ़िया कमाई की है। दूसरे दिन 8.41 करोड़ की कमाई की है। पहले दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 15.71 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#KiAndKa witnesses an upward trend on Sat. Fri 7.30 cr, Sat 8.41 cr. Total: ₹ 15.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 3, 2016