{"_id":"56ff82a14f1c1b4f67f00148","slug":"ki-ka-box-office-collections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन की कमाई से 'की एंड का' ने किया कमाल","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
पहले दिन की कमाई से 'की एंड का' ने किया कमाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' की काफी दिन से चर्चा में है। सबसे खास बात इस फिल्म की कहानी है, फिल्म एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी है जिसमें पत्नी कमाती है और पति घर पर रहता है। आमतौर पर भारतीय समाज में ऐसा नहीं देखा जाता कि पति घर पर रहकर चूल्हा-चौका करता है। इसलिए इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी।
विज्ञापन
फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर की उम्र हीरोइन करीना कपूर से कम है। ऐसे में निर्देशक आर. बाल्कि का ये प्रयोग भी ध्यान खींच रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद समीक्षकों ने कोई खास भाव फिल्म को नहीं दिया। इसके बावजूद पहले दिन की कमाई ने सबको चुप कर दिया है।
विज्ञापन
की एंड का ने पहले दिन 7.30 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन की कमाई के लिहाज से फिल्म ने हाल में आई कई फिल्मों से बेहतर है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#KiAndKa Fri ₹ 7.30 cr. India biz... Sat + Sun biz is crucial to deliver a healthy weekend total.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 2, 2016