फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   kartik sara ali khan imtiaz Love aajkal trailer review by pankaj shukla valentines day release

Love Aaj Kal Trailer Review: कार्तिक और सारा की इन अदाओं पर कौन न हो जाए फिदा..!!

Fri, 17 Jan 2020 07:49 PM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jan 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
kartik sara ali khan imtiaz Love aajkal trailer review by pankaj shukla valentines day release
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai

डिजिटल रिव्यू: लव आज कल (ट्रेलर)

विज्ञापन

कलाकार: सारा अली खान, आरुषि शर्मा और कार्तिक आर्यन।
निर्देशक: इम्तियाज अली
निर्माता: दिनेश विजन
रेटिंग: ***1/2

राजश्री प्रोडक्शंस की कमान जब निर्देशक सूरज बड़जात्या के हाथ आई तो उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक नया फॉर्मूला दिया, अपने प्रोडक्शन हाउस की पुरानी फिल्म नदिया के पार को रीबूट करने का। फिल्म बनी हम आपके हैं कौन और इसने कामयाबी का नया इतिहास रचा। रीमेक और रीबूट में फर्क होता है। रीमेक जैसे कि फॉरेस्ट गम्प की लाल सिंह चड्ढा। रीबूट जैसे कि नदिया के पार की हम आपके हैं कौन। तो मोहब्बत के मास्टर इम्तियाज अली ने अपनी 11 साल पहले रिलीज हुई फिल्म लव आज कल रीबूट की है, बिना नाम बदले।

जाहिर है जब नाम वही है तो लोग सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और जिसेली मोंटेरियो की 2009 वाली लव आजकल की तुलना सारा अली खान, आरुषि शर्मा औऱ कार्तिक आर्यन वाली 2020 की लव आज कल से करेंगे ही। इम्तियाज चाहते भी यही हैं। सारा और कार्तिक की दास्तान ए मोहब्बत इतनी कही सुनी जा चुकी है कि पूरी एक पीढ़ी दोनों को एक साथ परदे पर देखने को लालायित है। साथ में सरप्राइज हैं, आरुषि शर्मा। ट्रेलर में वह जिसेली से इक्कीस दिखती हैं।
विज्ञापन


कहानी वही है। दो अलग अलग कालखंड में चलती प्रेम कहानियां। दो अलग अलग हीरोइनें। बस हीरो एक, दोनों प्रेम कहानियों में अलग अलग लुक्स के साथ। इम्तियाज की फिल्म के ट्रेलर अक्सर ज्यादा कुछ फिल्म के बारे में बताते नहीं हैं, इम्तियाज की फिल्में सिनेमाघरों में परत दर परत खुलती हैं। जहां तक ट्रेलर की बात है तो इम्तियाज ने अपना काम कर दिया है। बाकी काम है फिल्म के वितरकों और मार्केंटिग धुरंधरों का कि कार्तिक और सारा की जोड़ी वाली इस फिल्म के बारे में वे दर्शकों को कितना बता पाते हैं, कहां तक इनका किस्सा पहुंचा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर में कार्तिक आर्यन ने अपनी स्पीड वहीं से पकड़ी है जहां वह फिल्म पति, पत्नी और वो में रुके थे। वह सहज अभिनेता हैं। चेहरे पर कहानी के हिसाब से भाव लाना उनकी असली कलाकारी है। सारा अली खान ने ट्रेलर में महफिल लूट ली है। डिट्टो अपनी मम्मी अमृता सिंह वाला एटीट्यूड। आरुषि को ट्रेलर में ज्यादा कमाल दिखाने का मौका नहीं मिला, लेकिन स्कूल ड्रेस में वह दिखी बड़ी क्यूट हैं। इरशाद कामिल के अल्फाज और प्रीतम का संगीत इम्तियाज की फिल्मों में ही सबसे उम्दा जुगलबंदी सजाता है, यहां भी मामला सेट है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: आसिम के प्यार में पड़ीं हिमांशी खुराना, मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed