जय गंगाजल का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन
- जय गंगाजल पर है निर्माताओं की नजर
- नीरजा जैसी रही शुरूआत
- प्रियंका बटोर रहीं हैं तारीफें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस शुक्रवार को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, 'जुबान' और 'जय गंगाजल'। जुबान में नए सितारों के होने के कारण प्रियंका चोपड़ी की जय गंगाजल से ही ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ प्रियंका के जबरदस्त एक्शन ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसके बाद भी लगातार फिल्म को लेकर की तरह की बातें सामने आती रहीं।
फिल्म को अजय देवगन की 'गंगाजल' का सीक्वल भी कहा जा रहा है। इसलिए भी फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ी हुई है। हालांकि इस बार फिल्म की कहानी अलग है। प्रियंका चोपड़ा की शोहरते पिछले कुछ समय से आसमानों में हैं। इन सब वजहों से फिल्म की कमाई पर सभी की निगाहें हैं।
पिछले कुछ समय से इस तरह की फिल्में आ रही हैं, जिसमें कोई हीरो नहीं हीरोइन ही फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। 'जय गंगाजल' भी प्रियंका के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में 'जय गंगाजल' की कमाई को प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।
कमजोर रही पहले दिन की कमाई
वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, प्रकाश झा के निर्देशन में बनी 'जय गंगाजल' ने पहले दिन 4.5 करोड़ की कमाई की है। सोनम कपूर की दो हफ्ते पहले रिलीज हुई 'नीरजा' ने भी पहले दिन 4.5 की ही कमाई की थी। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई एक जैसी होते हुए भी एक बड़ा फर्क है। नीरजा के मुकाबले जय गंगाजल को बहुत ज्यादा स्क्रीन मिली हैं। स्क्रीन की संख्या से देखा जाए तो जय गंगाजल कमजोर रही है।
जय गंगाजल को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में प्रकाश झा और प्रियंका चोपडज़ा के काम को ताकीफें भी मिल रही हैं। फिल्म का 30 करोड़ का है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद निर्माता कर रहे हैं। फिल्म को मिल रहे रिव्यू को देखते हुए फिल्म से शनिवार और इतवार को बेहतर कमाई की उम्मीद की जा रही है।