फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   hollywood star smith movie aladdin trailer digital review

डिजिटल रिव्यू: गर्मियों की छुट्टियों में अलादीन का जिन बिगाड़ेगा हिंदी फिल्मों का खेल

Wed, 13 Mar 2019 02:50 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Wed, 13 Mar 2019 02:50 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: अलादीन (ट्रेलर)
  • कलाकार: विल स्मिथ, मेना मसूद, नाओमी स्कॉट, मारवान केनजारी आदि। निर्देशक: गाय रिची।
  • बैनर: वाल्ट डिजनी स्टूडियोज

विज्ञापन
hollywood star smith movie aladdin trailer digital review
अलादीन

विस्तार

कैप्टन मार्वेल की नीली ड्रेस पर बातें करते हुए सैमुअल एल जैकसन ने हाल ही में सिंगापुर में जब विल स्मिथ पर कटाक्ष किया तो वहीं से साफ हो चला था कि फिल्म अलादीन में विल स्मिथ का किरदार हॉलीवुड के बड़े सितारों में गूंजने लगा है। अब बारी भारत की है। फिल्म का टीजर हिट होने के बाद वाल्ट डिजनी ने पूरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देख आपको भी समझ आ ही जाएगा कि भारतीय दर्शकों की संवेदनाओं का इसमें कितना ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन


अलादीन की कहानी तो सबको पता है। इस बार नया है इसका परदे पर प्रस्तुतिकरण। चांद से होते हुए मंगल और सूरज तक जा पहुंची तकनीक के दौर का ये नया जिनी है। जी हां, इस बार हीरो अलादीन नहीं जिनी है। वही सबका कर्ता धर्ता है। गरीब अलादीन को रईस राजकुमार बना देने वाला जिनी। राजकुमारी से दूर खड़े झिझकते अलादीन को फूंक मारकर पास पहुंचा देने वाला जिनी। स्पेशल इफेक्ट्स ट्रेलर का साइड हीरो है। और, इसका म्यूजिक इसका सरप्राइज पैकेज।
विज्ञापन


फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए अलादीन का म्यूजिक वाल्ट डिजनी की सबसे बड़ी चुनौती होगी। आठ बार ऑस्कर जीत चुके एलन मेनकेन के मूल फिल्म के संगीत का तोड़ मुंबई में कौन निकालेगा, देखना दिलचस्प होगा। गानों में वही तरंग है जो हिंदी सिनेमा की जान होती है।  इन्हें फिल्माया भी बिल्कुल विजय आनंद और संजय लीला भंसाली स्टाइल में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मई को रिलीज होने जा रही अलादीन के ट्रेलर में वह सब कुछ है जो राजकुमार गुप्ता जैसे निर्देशक और अर्जुन कपूर जैसे अभिनेता की चिंताएं बढ़ा सकता है। राजकुमार की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के अलावा विद्युत जामवाल की फिल्म पॉवर को भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने के आसार बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed