फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   heroine film review

परदे के पीछे की कहानी है 'हीरोइन'

Wed, 26 Sep 2012 12:41 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Wed, 26 Sep 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
heroine film review

हैलो फ्रेंड्स! आप हर सप्ताह आने वाली फिल्म का इंतजार करते हैं। फिल्म स्टार्स को लेकर एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है हम जिन स्टार्स को परदे पर देखते हैं उनकी असल जिंदगी कैसी होती है। वे फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी कैसे सरवाइव करते हैं? जी हां, आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो एक स्टार की वास्तविक जीवन पर आधारित है। आप समझ ही गए होंगे, हम बात कर रहे हैं इस सप्ताह रिलीज हुई 'हीरोइन' की। मधुर भंडारकर की इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे अरसे से थी। तो चलिए जानें कैसी है आपकी 'हीरोइन'।

विज्ञापन


कहानी
शुरू से आखिर तक फिल्म में माही अरोड़ा (करीना कपूर) के फिल्मों में आने से लेकर सुपरस्टार बनने तक की कहानी कही गई है। माही एक तेज तर्रार, गुस्से वाली, इमोशनल लड़की है जो छोटी-छोटी बात पर खुश हो जाती है तो उतनी ही जल्दी गुस्सा भी। माही अपने गुस्से और बेचैनी का इलाज भी करवा रही है।
विज्ञापन


समय-समय पर माही को दवाईयों की जरूरत होती है क्योंकि माही टेंशन में आते ही बेचैन हो जाती है। माही एक सुरपस्टार है लेकिन हिंदी फिल्मों में लड़कियां कम समय तक ही सुपरस्टार बनी रह सकती हैं, ऐसा ही माही के साथ होता है। लेकिन माही बिना हार माने अंत तक लड़ती रहती है। माही के आम लड़की से सुपरस्टार और सुपरस्टार से आम लड़की बनने की कहानी है हीरोइन।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनय
करीना ने माही अरोड़ा की भूमिका को जीवंत कर दिया है। रणदीप हुडा और अर्जुन रामपाल करीना की एक्टिंग के सामने कहीं टिके नहीं। रणवीर शौरी कुछ ही देर के लिए ही पर्दे पर आए लेकिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और आपका मनोरंजन करने के लिए काफी होंगे। दिव्या दत्ता ने एक पीआर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई है।

हेलन (शगुफ्ता) एक गेस्ट अपीयरेंस में रहीं लेकिन माही की लाइफ में बहुत इंपोर्टेंट रही और माही को डिसीजन लेने में मदद की। लिलिट दूबे के माही की मां के किरदार में वो फिट रहीं। मुग्धा गोडसे को फिल्म में बहुत कम स्पेस मिला लेकिन माही की कंपटीटर के रूप में मुग्धा ठीक रहीं।

निर्देशन
मधुर भंडारकर ने अपनी 'फैशन' फिल्म की ही तरह 'हीरोइन' फिल्म को भी एक लड़की के एक्ट्रेस बनने और उसे बरकरार रखने पर फोकस किया है। इस फिल्म में कहीं भी बोरियत नहीं होती और फिल्म तेज गति से आगे बढ़ती है यही फिल्म की खासियत है। मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत से टीवी स्टार्स और फिल्म कलाकारों को लिया है। जो कि रीयल लगता है।

संगीत
फिल्म का संगीत कई सींस में दमदार है और इसके गाने सिचुएशनल है। जैसे कि पूरी फिल्म साउंड ट्रैक बेस्ट है, वहीं फिल्म के गाने 'हलकट जवानी' और 'मैं हीरोइन हूं' भी पहले ही हिट हो चुके हैं। बाकी गाने 'ख्वाहिशें' और 'सइयां' भी सुनने में अच्छे लगेंगे।

क्यों देखें
आप मधुर भंडारकर की फिल्मों के फैन है और 'फैशन' फिल्म आपको पसंद आई थी तो फिल्म आपके लिए है। करीना की दमदार एक्टिंग देखने और फिल्म इंडस्ट्री में परदे के पीछे की सच्चाईयों को जानने के लिए फिल्म देख सकते हैं।

क्यों न देखें
ग्लैमर के तड़के और फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाईयों से भरपूर फिल्म आपको पसंद नहीं है तो ये फिल्म आपके लिए नहीं है। इमोशनल ड्रामा पसंद ना करने वालो के लिए फिल्म नहीं है। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है तो बच्चों के लिए तो फिल्म है ही नहीं।


एक्स्ट्रा शॉट्स
  • पहले की फिल्मों की तरह मधुर भंडारकर की यह फिल्म ‘हीरोइन’ भी फीमेल ओरियेंटेड है जिसमें उन्होने एक लड़की के कैरेक्टर और उसके इमोशनल नेचर को बड़ी ही खूबी से परदे पर उतारा है।
  • मधुर भंडारकर की ये फिल्म उनकी पहले बनाई गई फिल्मों की ही तरह एक वास्तविक सच्चाई को बयां करती हैं। ‘हीरोइन’ फिल्म में आप एक सुपरस्टार के गिरते कॅरियर को देखेंगे।
  • फिल्म में हिरोइन के लिए करीना को अप्रोच किया गया लेकिन किन्हीं कारणों से वे फिल्म ना कर सकीं तो ऐश्वर्या राय का झोली में फिल्म आ गई। फिल्म पर काम शुरू ही हुआ था कि ऐश्वर्या ने अपनी प्रेगनेंसी के कारण ये फिल्म छोड़ दी। मधुर ने एक बार फिर से करीना को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया और आखिरकर मधुर भंडारकर को खासी मशक्कत करकरने के बाद ऐश्वर्या की झोली से ये फिल्म करीना कपूर की झोली में आ गिरी।
  • प्रियंका चोपड़ा का भी इस फिल्म को करने का नाम उछला था। ऐश के साथ काम करते समय मधुर लगभग डेढ़ साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।
  • 'हिरोइन' बेबो और अर्जुन रामपाल के गर्मागर्म सीन को लेकर भी खूब चर्चा में रही। और करीना ने यहां तक कहा था कि इसमें वे बेहद बोल्ड और बिंदास लगने वाली हैं।
  • 'हिरोइन' को लेकर अटकलें लगाई गई थी कि ये फिल्म मनीषा कोइराला के जीवन पर आधारित है लेकिन मधुर ने इन सब बातों का खंडन किया था।
  • इस फिल्म के निर्माताओं को करीना द्वारा सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ाते वाले दृश्य दिखाने के चक्कर में कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे लेकिन बाद में उन्हें इस सब से राहम मिल गई। करीना की ‘हीरोइन’ उने कजिन रणबीर कपूर की 'बर्फी' को टक्कर देने वाली है। लेकिन फिलहाल 'हिरोइन' को खुद एक झटका लग गई है। दरअसल, इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स की डील हाल ही में टूटी है। 'हिरोइन' की डील 13 करोड़ रुपये में हुई थी। ये राइट्स 2010 में एक चैनल को बेचे गए थे। ये कॉन्ट्रैक्ट क्यों टूटा, इसका अभी कोई पुख्ता कारण निकलकर नहीं आए हैं।
  • फिल्म के अंत को लेकर काफी कयास लगा रहे हैं कि अंत में ये हिरोइन मर जाएगी या फिर से सुपरस्टार बन जाएगी लेकिन फिल्म के अंत के 20 मिनट में निर्देशक मधुर ने जिस तरह से फिल्म की कहानी को घुमाया है वो काफी इमोशनल और देखने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed