फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review of warning

डराएगा पानी के अंदर का खौफ

Mon, 30 Sep 2013 04:37 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई Updated Mon, 30 Sep 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
film review of warning

जब पुराने दोस्त मिलते हैं तो जश्न होता है। पुरानी यादों की लहरें मन को भिगोती हैं। लेकिन कभी किसी नादानी के कारण मजा बिगड़ भी जाता है। निर्देशक गुरमीत सिंह की फिल्म ‘वार्निंग’ कुछ इसी अंदाज में कही गई कहानी है।

विज्ञापन


फिल्म 3डी में है। इसे 2डी में भी रिलीज किया गया है। ‘वार्निंग’ इस मामले में अनूठी है कि यह अस्सी फीसदी से ज्यादा समुद्र के बीच में शूट की गई है। चारों ओर पानी... और बीच में खड़ी एक विशाल नाव।
विज्ञापन


संकट यहीं आता है। कुछ बेहतर वक्त बिताने के लिए इकट्ठा हुए दोस्तों की जान पर बन आती है। कुछ जान से हाथ धो बैठते हैं, कुछ बच जाते हैं। यदि आप इस फिल्म को एक रोमांचक अनुभव के तौर पर देखना चाहें तो अवश्य जा सकते हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि यह रोमांच ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी पानी में खड़ी नौका की तरह ठहरी रहती है। वह ‘थ्रिल’ नहीं पैदा करती। यहां घटनाओं में रफ्तार नहीं है। चीजें रुकी-रुकी सी चलती हैं। यहां बिकनी में नायिकाएं हैं। खुले बदन नायक हैं। खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी है। यह सब किसी चिकने कागज पर छपे कैलेंडर की तरह है।

कहानी चार लाइनों में बयान करने लायक है और पर्दे पर वे दृश्य नदारद हैं जो आपकी सांस रोक दें। अंत में आप यह भी नहीं जान पाते कि आखिर निर्देशक किस बात की ‘वार्निंग’ दे रहा है।

वरुण शर्मा (फुकरे फेम) और मंजरी फडनीस जैसे चेहरे जरूर जाने-पहचाने हैं, लेकिन बाकी लगभग नए हैं। ऐक्टरों को जितना दिया गया, उतना काम उन्होंने किया। निर्देशक के रूप में गुरमीत की यह पहली फिल्म है और इस माध्यम पर उनकी पकड़े सामने आती है।


स्क्रिप्ट बेहतर होती तो नतीजा अच्छा आ सकता था। सिनेमा में संभावनाएं अनंत होती हैं, लेकिन अगर कहानी और लिखे गए दृश्यों में जान न हो तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। फिल्म यही ‘वार्निंग’ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed