फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Film Review Jai Gangajal

जय गंगाजल समीक्षाः पारंपरिक कहानी पर रोचक फिल्म

Sun, 06 Mar 2016 08:27 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 06 Mar 2016 08:27 PM IST
सार

  • निर्माता-निर्देशकः प्रकाश झा
  • सितारेः प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा, मानव कौल
  • रेटिंग ***1/2

विज्ञापन
 Film Review Jai Gangajal
- फोटो : twitter

विस्तार

निर्माता-निर्देशकः प्रकाश झा

विज्ञापन

सितारेः प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा, मानव कौल
रेटिंग ***1/2

पारंपरिक अंदाज की बॉलीवुड कहानी को कैसे रोचक ढंग से कहा जा सकता है, जय गंगाजल उसका उदाहरण है। ऐसे समय में जबकि सिनेमा के लिए लगातार नए विषय खोजे जा रहे हैं, प्रकाश झा ने अपनी फिल्म गंगाजल (...) को नवीन परिवेश-रूप-कलेवर में पेश किया है।

लंबे समय से अगर आपने ऐसी फिल्म नहीं देखी, जिसके तेवर मसालेदार हैं लेकिन बात कुछ हटकर कही गई है तो जय गंगाजल आपके लिए है। भ्रष्ट पुलिस, बेईमान राजनीति के साथ मिल कर आधुनिक कारपोरेट कैसे जनता से सब कुछ छीन लेना चाहते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। सिनेमा ने इसे सैकड़ों बार दोहरा है। मगर प्रकाश झा इसमें दबी-कुचली जनता के गुस्से को अपने वक्त के साथ दिखाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जय गंगाजल बांकीपुर की कहानी है 

 Film Review Jai Gangajal

जय गंगाजल बांकीपुर नामक जगह की कहानी कहती है जहां एक बड़ा संयंत्र लगाया जाना है और उसके लिए लोगों की जमीनें कब्जाई जा रही हैं। स्थानीय विधायक विरिष्ठ नेता के साथ मिलकर साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल कर रहा है क्योंकि उसके छोटे भाई ने संयंत्र लगाने वाली कंपनी के वास्ते जमीन हासिल करने का ठेका लिया है।

खेल करोड़ों में हो रहा है और लोगों की जान की कीमत कौड़ियों में है। अत्याचारियों को सत्ता की शह मिली हुई है। पुलिसतंत्र नेताओं के हाथों बिका है। ऐसे ही समय में बांकीपुर में नई अफसर आती है, एसपी आभा माथुर (प्रियंका चोपड़ा)। वह ईमानदार और न्याय की पैरोकार है। अतः भ्रष्ट व्यवस्था से टक्कर स्वाभाविक है। आखिर में जीत आभा की कोशिशों की होती है और भ्रष्टाचारी हारते हैं। मगर बीच का घटनाक्रम काफी उथलपुथल भरा है।

विज्ञापन

डीएसपी बीपी सिंह बने प्रकाश झा फिल्म की उपलब्धि हैं।

 Film Review Jai Gangajal
डीएसपी बीपी सिंह बने प्रकाश झा फिल्म की उपलब्धि हैं। उन्होंने निर्देशन के साथ ऐक्टिंग में पहली बार खुद को आजमाया। उनका नया रूप चौंकाता है।

प्रकाश ने स्वार्थी, बेईमान और नेताओं के हाथों बिके पुलिस अधिकारी की भूमिका तो अच्छे से निभाई ही, जब इस किरदार की अंतरआत्मा जागती है वह हिस्सा भी खूबसूरती से निभाया। प्रकाश झा अपनी आंखों से भी अभिव्यक्त करते हैं और यही बात उन्हें बढ़िया अदाकार साबित करती है।

कई जगहों पर यह भी लगता है कि फिल्म प्रियंका की नहीं बीपी सिंह की कहानी है! प्रियंका ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है मगर उनके हिस्से में बहुत सारे ऐक्शन सीन की उम्मीद लेकर न जाएं तो बेहतर होगा। मानव कौल दीर्घ और सशक्त रोल में हैं। वह नेगेटिव किरदार से न्याय करते हैं।
विज्ञापन

गंगाजल की तरह पैनी नहीं

 Film Review Jai Gangajal
जय गंगाजल में भावनाओं की तीव्रता गंगाजल की तरह पैनी नहीं है मगर कथानक बांधता है। खास तौर पर पहला हिस्सा। दूसरे हिस्से में खुले हुए सिरों को बांधने के प्रयास अधिक हैं। फिल्म में दमदार संवादों का अभाव खटकता है।

गंगाजल में जहां भ्रष्ट और अपराधियों की आंखें फोड़ कर सजा दी जा रही थी तो यहां निर्देशक भीड़ तंत्र का न्याय दिखाते हैं। कैसे जनता खुद मौके पर ही फैसला कर देती है! शोषकों के हाथों सब कुछ गंवाने और मारे डर के फांसी पर झूल जाने वाले लोग अचानक रुख बदलते हैं और देखते-देखते अपराधतंत्र के सरगनाओं को खुलेआम फांसी पर लटकाया जाने लगता है।

वैसे यह एक डराने वाला विचार भी है क्योंकि भीड़ तंत्र में विवेक की कोई जगह नहीं होती। विवेक ही भीड़ और इंसान के व्यवहार में फर्क लाता है। जय गंगाजल यह बात भी कहने की कोशिश करती है। मगर इसका टोन जरा धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed