फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review great grand masti

फिल्म समीक्षा/ग्रेट ग्रैंड मस्ती: कुंठाओं से भरा सिनेमा

Fri, 15 Jul 2016 01:45 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 15 Jul 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
film review great grand masti
निर्माता-निर्देशकः इंद्र कुमार
विज्ञापन

सितारेः विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, उर्वशी रौतेला
रेटिंग *

पहली फिल्म हिट रहे और सीक्वल 100 करोड़ का कलेक्शन दिखा दे तो तीसरी कड़ी से कमाई का भरोसा कुछ भी करा सकता है। निर्देशक इंद्र कुमार इसी रास्ते पर बढ़े हैं। वह मस्ती तथा ग्रैंड मस्ती के बाद ग्रेट ग्रैंड मस्ती लाए हैं। परंतु यह कॉमेडी के नाम पर कुंठाओं से भरा सिनेमा है। जिसमें लोगों के नाम, छवि, उम्र तक का कोई लिहाज नहीं है।

फिल्म में एक नौकरानी का नाम शाइनी है और वह ऐक्टर शाइनी आहूजा की याद दिलाती है, जो अपने घर में काम करने वाली युवती से रेप के आरोप में जेल हो आए हैं। मामला अभी अदालत में है। यहां फिल्म की नायिका अंग प्रदर्शन करते हुए अश्लील संवाद बोलती है और आपको हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रेखा की याद दिलाती है। बेशर्मी की सारी सीमाएं तब टूट जाती हैं जब उम्रदराज, वृद्ध स्त्रियों को भी इस सेक्स कॉमेडी का अंग बना दिया जाता है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी फिर से मीत, अमर और प्रेम की निजी जिंदगी की समस्या से शुरू होती है। तीनों के घर के हालात साला, साली और सास की वजह से ऐसे हैं कि पत्नियों के संग उन्हें अंतरंग समय नहीं मिल पा रहा। नतीजा यह कि वह बाहर तलाश शुरू कर देते हैं, जो उन्हें उस पुरानी हवेली में ले जाती है जहां पर गुजरे पचास साल से रागिनी (उर्वशी रौतेला) का भूत रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेरे घर में मां-बहन नहीं है क्या

film review great grand masti

रागिनी की मौत बीस साल की उम्र में हो गई थी मगर उसकी आत्मा का मुक्ति/शांति नहीं मिली क्योंकि उसकी दैहिक कामनाएं अतृप्त रह गई थीं। तीनों दोस्तों के माध्यम से वह अब संतुष्ट होना चाहती है। सेक्स और हॉरर को मिला कर इंद्र कुमार ने जो इंद्रजाल रचने की कोशिश की उसे आप साफ शब्दों में फूहड़ कह सकते हैं।

लिखने और बनाने वालों ने अपनी कुंठाओं को पर्दे पर उतारने में खुद को बे-लिबास कर दिया। तेरे घर में मां-बहन नहीं है क्या... जैसा डायलॉग इन्हीं लोगों के लिए है। फिल्म न तो हंसाती है और न किसी तरह का हॉरर इसमें है। ऐक्टरों ने ऐक्टिंग के नाम पर सस्ती वाली मस्ती की है। फिल्म वक्त की बर्बादी है और इसे देखना अपनी संवेदनाओं का अपमान करना है।

विवेक ओबेराय और रितेश देशमुख स्थापित ऐक्टर हैं। अश्लील हाव-भाव-संवाद उन्हें शोभा नहीं देते। आफताब की मजबूरी समझी जा सकती है कि उन्हें लोकप्रियता के लिए सस्ते हथकंडों की जरूरत है। उर्वशी रौतेला तेजी से आगे बढ़ने के प्रयास में खराब फिल्में चुन रही हैं।

इस साल क्या कूल हैं हम-3 और मस्तीजादे के बाद यह तीसरी फिल्म है तो सिनेमा के तीसरे दर्जे को अव्वल दर्जा दिलाने की कोशिश में दिखती है। मगर फिलहाल यह संभव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed