फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Digital Review of Vidhu Vinod Chopra film Shikara Trailer

Shikara Trailer Review: कश्मीर विस्थापितों की इस प्रेम कहानी में जान नहीं है

Tue, 07 Jan 2020 10:46 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Digital Review of Vidhu Vinod Chopra film Shikara Trailer
Shikara - फोटो : social media

डिजिटल रिव्यू: शिकारा (ट्रेलर)

विज्ञापन

कलाकार: आदिल खान, सादिया आदि
निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा
निर्माता: विधु विनोद चोपड़ा


20 साल पहले निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ऋतिक रोशन को लेकर फिल्म बनाई, मिशन कश्मीर। उस फिल्म में राजकुमार हीरानी फिल्म एडीटर रहे। साल 2000 के बाद विधु को फिर कश्मीर याद आया है फिल्म शिकारा में। मिशन कश्मीर से लेकर शिकारा के बीच विधु ने सिर्फ दो फिल्में और बनाईं, एकलव्य और ब्रोकेन हॉर्सेस। दोनों सुपरफ्लॉप रहीं।

विधु ने फिल्म खामोश और परिंदा से हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम किया है। बतौर प्रोड्यूसर वह मुन्नाभाई सीरीज के अलावा 3 ईडियट्स, पीके औऱ संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी बना चुके हैं। इन सारी फिल्मों के निर्देशक रहे राजकुमार हीरानी। विधु ने फिर से निर्देशन का बीड़ा संभाला है फिल्म शिकारा में और फिल्म का मंगलवार को रिलीज हुआ ट्रेलर बताता है कि विधु के करिश्मे में अब वो जान बाकी नहीं रही, जिसके लिए वह कभी जाने जाते थे।
विज्ञापन


शिकारा देखने में एक प्रेम कहानी लगती है। बॉबी देओल और नेहा के साथ बनाई उनकी फिल्म करीब भी प्रेम कहानी थी। वहीं से विधु का सूरज ढलना शुरू हुआ। शिकारा का ट्रेलर बार बार कश्मीर से हिंदुओं के पलायन की बात करता है। प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि जब फिल्म की यूएसपी बनाकर बेची जाए तो समझ आता है कि निर्देशक का इरादा क्या है? फिल्म शिकारा का ट्रेलर दर्शकों को 1990 में ले जाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर बताता है कि तब चार लाख कश्मीरी पंडित अपने ही देश में बेघर कर दिए गए। 1994 में विधु ने 1942 ए लव स्टोरी बनाई थी चाहते तो शिकारा जैसी फिल्म वह तब भी बना सकते थे, लेकिन तब शायद वह किसी सामाजिक विस्थापन के झंडाबरदार बनने की बजाय हिट फिल्म डायरेक्टर बनने के फेर में रहे होंगे।


ट्रेलर में दो नए चेहरे हैं आदिल खान औऱ सादिया। विधु ने इनको शिव कुमार धर और शांति धर के नाम दिए हैं। लेकिन, भाव दोनों के चेहरों पर नहीं दिखते। रहमान के नाम पर ट्रेलर को चर्चा दिलाने की कोशिश भी की गई है लेकिन, फिल्म मलंग के साथ रिलीज हो रही शिकारा का ट्रेलर बहुत सपाट और तेजहीन है। फिल्म को इससे किसी तरह की मदद मिलती नहीं दिखती।

पढ़ें: सलमान ने लगाया शाहरुख पर कहानी चुराने का आरोप, इसी फिल्म के बाद बने बॉलीवुड के 'बादशाह'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed