फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Digital review of Kay Kay Menon short film The Last Chapter

The Last Chapter Review: के के मेनन की इस शॉर्ट फिल्म में रिश्तों का कत्ल, बेटी ने लिया मां का बदला

Sun, 15 Sep 2019 07:45 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Sep 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Digital review of Kay Kay Menon short film The Last Chapter
The Last Chapter - फोटो : amar ujala mumbai
डिजिटल रिव्यू: द लास्ट चैप्टर (शॉर्ट फिल्म)
विज्ञापन

कलाकार: के के मेनन, मिष्ठी चक्रवर्ती
लेखक-निर्देशक: राज सिंह चौधरी
निर्माता: राजेश देवड़ा
यूट्यूब चैनल: लार्जशॉर्ट फिल्म्स
रेटिंग: **1/2


के के मेनन ने अपने लगातार बिखरे, अधूरे और जिंदगी के अलग मायने समझने समझाने की कोशिश करते किरदारों से हिंदी सिनेमा में एक ऐसी पहचान बनाई है कि उनका नाम एक अलग कंटेंट का ब्रांड बन चुका है। के के मेनन काबिल कलाकार हैं। इरफान और नवाजुद्दीन जहां पहुंचे, उसके आगे के कलाकार हैं। उनकी अदाकारी का दम एक बार फिर दिखा यूट्यूब पर रिलीज की गई शॉर्ट फिल्म द लास्ट चैप्टर में।

द लास्ट चैप्टर कहानी है कि एक लेखक की जिसे कुछ ही दिनों में पद्मश्री मिलने वाला है। वह अपनी अगली किताब के हर चैप्टर का वीडियो ब्लॉग बना रहा है। फिल्म इस किताब के आखिरी अध्याय के किस्से से शुरू होती है। ये किताब है लेखक के चंद महिलाओं के साथ बिताए गए पलों के बारे में। उसका दावा है कि वह महिलाओं की मुक्ति का मसीहा है और आखिरी कहानी उसके चेहरे से नकाब नोच लेती है।
विज्ञापन


ए जे कोलिन के उपन्यास जुडास ट्री पर गुलजार ने कभी मौसम बनाई थी। शिवाजी गणेशन को लेकर ऐसी ही एक कहानी तमिल में भी बन चुकी है। अब बारी के के मेनन की है। शॉर्ट फिल्म द लास्ट चैप्टर किसी रेडियो नाटक की तरह है। हवा महल जैसा। दो किरदार आमने सामने। एक दूसरे को समझने की कोशिश करते और फिर अंत वैसा जैसा सोचा न गया हो। एक बेटी जानबूझकर अपने पिता की हमबिस्तर होने आ जाती है सिर्फ बदले की भावना से।
विज्ञापन
विज्ञापन


और, इस उद्देश्य तक पहुंचने से पहले उसका सामान्य दिखना ही अगर मिष्ठी की अभिनय क्षमता है तो उन्हें इस बारे  फिर से सोचना होगा। हिंदी उच्चारण भी उनका कमजोर है। राज सिंह चौधरी की 21 मिनट की ये फिल्म पटकथा के लिहाज से चुस्त है लेकिन ऑडियो विजुअल के लिहाज से थोड़ा बोझिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed