फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Digital Review 150 Years Of Celebrating The Mahatma Rajkumar Hirani

Digital Review: खास सितारों के जरिए आम आदमी तक पहुंचे गांधी के संदेश

Sun, 20 Oct 2019 12:12 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Oct 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Digital Review 150 Years Of Celebrating The Mahatma Rajkumar Hirani
महात्मा के उत्सव के 150 साल - फोटो : Social Media

डिजिटल रिव्यू: महात्मा के उत्सव के 150 साल (सोशल वीडियो)

विज्ञापन

कलाकार: आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, सोनम आहूजा, विकी कौशल और रणबीर कपूर।
संकल्पना व निर्देशक: राज कुमार हिरानी
यूट्यूब चैनल: राज कुमार हिरानी फिल्म्स

काली सी स्लेट पर सफेद लकीरों से उभरते अक्स और खिंचता खाका एक ऐसे इंसान का जिसने पूरी दुनिया को समझाया कि माफ कर देना दुर्बल का नहीं बल्कि वीरों का लक्षण है। उस बंदे ने ही बताया कि खुद को पाना हो तो दूसरों की सेवा में खुद को खो देना ही होता है। यही वो बंदा है जिसके पाठ पढ़कर मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसा मवाली एक शरीफ बनने की सोचता है। वाकई बंदे में था दम, वंदे मातरम!
विज्ञापन

मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बन जाने की बात समझाने के लिए मशहूर निर्देशक राजकुमार हीरानी ने जो सौ सेकंड का वीडियो बनाया है, उसे हर हिंदुस्तानी को देखना ही चाहिए। आम इंसान कोई बात कहे तो दूसरे आम इंसान को समझानी थोड़ी मुश्किल होती है इसीलिए गांधी की आम बातों को राजू ने इस बार जन जन तक पहुंचाने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की मदद ली है। एक ही वीडियो में आमिर, सलमान और शाहरुख को देखना सुखद है।
 

गांधीजी के विचार दोहराते इन दिग्गजों का ये वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में तमाम सितारे बापू के संदेशों को दोहराते नजर आते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी किया गया ये श्वेत श्याम वीडियो बहुत ही सुकून देता है। मोदी के बचपन पर चलो जीते हैं फिल्म बना चुके महावीर जैन की आहुति भी इस गांधी यज्ञ में पड़ी है। वीडियो का उनवान राजू की फिल्म मुन्नाभाई के गाने से ही होता है और यही वो गाना है जिसने नई पीढ़ी को गांधी के बारे में फिर से पढ़ने की प्रेरणा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed