फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Digital of Review Marjaavaan starrer Siddharth Malhotra and Riteish Deshmukh

Trailer Review: एक विलेन की जोड़ी का नया धमाका, मरजावां के ट्रेलर ने आते ही लूट ली महफिल

Thu, 26 Sep 2019 07:55 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 26 Sep 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Digital of Review Marjaavaan starrer Siddharth Malhotra and Riteish Deshmukh
Marjaavaan - फोटो : amar ujala mumbai

डिजिटल रिव्यू: मरजावां (ट्रेलर)

विज्ञापन

कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुलप्रीत सिंह आदि।
लेखक-निर्देशक: मिलन मिलाप झवेरी
निर्माता: भूषण कुमार, मोनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी
रेटिंग: ***1/2


सिनेमा में डॉयलॉगबाजी का दौर लौट रहा है। पांच साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म एक विलेन की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख लौट रही है। और, लौट रहा है वही एक्शन जिसे देखने के लिए छोटे शहरों और कस्बों के दर्शक फिल्म रिलीज होने से पहले रेजगारी इकट्ठा करते रहते थे। राम और रावण की लड़ाई का नया रूप लेकर आ गया है मिलन झवेरी की फिल्म मरजावां का ट्रेलर।

मिलन मिलाप झवेरी की फिल्म मरजावां का ट्रेलर पहले फ्रेम से ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रहता है। रावण के पुतले से आगे फ्रेम में आते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और बैकग्राउंड में गूंजता है संवाद, ‘मंदिर और मस्जिद दोनों मिलेंगे। गुजरेगा इस देश की जिस गली से।मदद मिलेगी हर किसी को। मांगो या अली से या बजरंग बली से।’ और इसी के साथ शुरू होता है सिद्धार्थ मल्होत्रा का तांडव, जिसमें वह किसी की गर्दन मरोड़ते हैं, किसी की बांह तोड़ते हैं या फिर किसी को सीधा जमीन में गाड़ देते हैं। ये साउथ से आई एक्शन बयार है। सिंघम और सिंबा के बाद अब ये बयार तेज हवा बन चुकी है।
विज्ञापन


रितेश देशमुख का विलेन अवतार फिर से असर करता दिख रहा है। उनके तीन फुटिया इस अवतार के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन लुक भी फिल्म मरजावां के ट्रेलर में जमता दिख रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछली कुछ फिल्मों के चयन में गलतियां करके जो कुछ खोया है, वह उन्हें इस फिल्म में वापस मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारा सुतारिया की शोखियों में शरारत भी है और नजाकत भी। वहीं रकुलप्रीत सिंह की मोहब्बत में अदावत ज्यादा दिखती है। ट्रेलर के हिसाब से फिल्म मरजावां की ओपनिंग अच्छी लगने की उम्मीदें बनने लगी हैं। जाने कहां से आई है और मस्तीजादे जैसी फिल्मों से निर्देशन शुरू करने वाले मिलन को सत्यमेव जयते में हिंदी पट्टी के दर्शकों की नब्ज समझ में आई है। अब मरजावां में वह मनोरंजन की सही पुड़िया बांधने में कामयाब होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed