टाइगर श्रॉफ की 'अ फ्लाइंग जट' ने पहले दिन कमाया कितना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जन्माष्टमी (25 अगस्त) पर रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नाडिज की 'अ फ्लाइंग जट' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिला है। फिल्म को समीक्षकों ने बहुत ज्यादा नहीं सराहा है। समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म पहले दिन 7.10 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही है, जिसे ठीकठाक कहा जा सकता है।
#AFlyingJatt Thu [Janmashtami] ₹ 7.10 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 26, 2016
पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'हैप्पी भाग जाएगी' को समीक्षकों से तो खूब तारीफें मिली हैं लेकिन कमाई के मामले में फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर है लेकिन फिल्म 17.65 करोड़ तक पहुंच गई है। पहले सात दिन में 17.65 करोड़ की कमाई के बाद अब फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं बची हैं।
#HappyBhagJayegi Fri 2.32 cr, Sat 3.81 cr, Sun 4.58 cr, Mon 1.62 cr, Tue 1.63 cr, Wed 1.82 cr, Thu 1.87 cr. Total: ₹ 17.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 26, 2016