फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   1920 Horrors of The Heart Review avika gor rahul dev barkha bisht starrer film

1920 - Horrors of The Heart Review: पिता के आभामंडल में खोईं कृष्णा भट्ट, अविका ने किया निराश

Fri, 23 Jun 2023 10:41 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 23 Jun 2023 10:41 AM IST
सार

अब अपने पिता विक्रम भट्ट के नक्शेकदम पर चलते हुए कृष्णा भट्ट भी हॉरर जॉनर से फिल्म  '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रही हैं। 

विज्ञापन
1920 Horrors of The Heart Review avika gor rahul dev barkha bisht starrer film
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
1920 : हॉरर्स ऑफ द हार्ट
कलाकार
अविका गौर , राहुल देव , बरखा बिष्ट , दानिश पंडोर और अवतार गिल व अन्य
लेखक
महेश भट्ट और सुहृता दास
निर्देशक
कृष्णा भट्ट
निर्माता
विक्रम भट्ट , राज किशोर खवारे , राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट
रिलीज डेट
23 जून 2023
रेटिंग
1.5/5

विस्तार

साल 2002 में महेश भट्ट ने जब 'राज' बनाई तो लगा कि अब हॉरर फिल्मों का एक अलग दौर शुरू हो गया है। फिल्म के साथ - साथ फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए। इस फिल्म की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट ने कभी भी इस जॉनर को नहीं छोड़ा,भले ही 'राज' के बाद उनकी कोई हॉरर फिल्म जबरदस्त हिट नहीं रही हो, लेकिन वह सेफ जोन में ही खेलते रहे। राज' की सफलता के बाद विक्रम भट्ट ने 'राज -द मिस्ट्री कंटिन्यू', 'राज 3डी', 'राज रिबूट', '1920', 'शापित', 'हॉन्टेड 3डी', 'घोस्ट', 'क्रिएचर 3डी' और 'जुदा होके भी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। अब अपने पिता विक्रम भट्ट के नक्शेकदम पर चलते हुए कृष्णा भट्ट भी हॉरर जॉनर से फिल्म  '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रही हैं। 

विज्ञापन

1920 Horrors of The Heart Review avika gor rahul dev barkha bisht starrer film
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म '1920 : हॉरर्स  ऑफ द हार्ट' की कहानी मेघना नाम की एक लड़की के इर्द -गिर्द घूमती है, जो अपने इक्कीसवे जन्मदिन पर अपने पिता धीरज को अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के बारे में बताने का फैसला करती है। तभी उसको पता चलता है कि उनके पिता ने आत्महत्या कर ली है। मेघना जैसे ही अपने पिता के मौत की तह में जाने की कोशिश करती है, उसे पता चलता है कि उसकी मां राधिका न केवल अतीत में उसे छोड़कर चली गई थी, बल्कि उसके पिता के मौत की जिम्मेदार भी है। मेघना अपने पिता की आत्मा  उपयोग करके राधिका और उसके नए परिवार को बर्वाद करने की योजना बनाती है, लेकिन तभी उसे पता चलता है कि जो सच्चाई वह जानती हैं, असल में वह एक अधूरी कहानी है और तभी कहानी में एक नया मोड़ आता है। 

इसे भी पढ़ें- Adipurush: 'महात्मा गांधी को भी थी यह पसंद',आदिपुरुष की आलोचना के बीच विक्रम भट्ट को याद आई अपने दादा की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

1920 Horrors of The Heart Review avika gor rahul dev barkha bisht starrer film
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृष्णा भट्ट ने निर्देशक की बारीकियां अपने पिता विक्रम भट्ट से ही सीखी हैं। आम तौर होता क्या है,  जब भी कोई निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करता है तो उसकी कोशिश ऐसी रहती है कि ऐसी फिल्म का चुनाव करें, जिसमें पिता या फिर जिससे निर्देशन की बारीकियां सीखी है,उसकी छवि सिनेमा में न दिखे, तभी निर्देशक के तौर पर खुद की एक अलग पहचान बन पाती है। फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' का नाम विक्रम भट्ट के ही निर्देशन में बनी फिल्म '1920' से लिया हुआ नाम है। पहली उत्सुकता तो यही पर खत्म हो जाती है। रही बात  फिल्म के मेकिंग की, तो विक्रम भट्ट की पिछली अगर कुछ फिल्मों को देखें, तो उन फिल्मों का जो कलेवर, सेट डिजाइनिंग और विजुअल इफेक्ट रहे हैं, वैसे ही इस फिल्म में भी नजर आते हैं। कहानी भी ऐसी कुछ खास नहीं, जो दर्शकों को अपील कर सके।  

विज्ञापन

1920 Horrors of The Heart Review avika gor rahul dev barkha bisht starrer film
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहने को तो यह हॉरर म्यूजिकल फिल्म है। लेकिन फिल्म में अगर लोरी वाले गीत को छोड़ दें, तो ऐसा कोई गीत नहीं जो दिल को छु सके। महेश भट्ट और विक्रम भट्ट की फिल्मों से इतनी तो उम्मीद रहती ही है कि फिल्म में गाने जरूर अच्छे होंगे। लेकिन संगीत में भी यह फिल्म खरी नहीं उतरती है। महेश भट्ट न सिर्फ उम्दा डायरेक्टर हैं, बल्कि कलम के बहुत बड़े जादूगर भी रहे हैं। फिल्म में कुछ किरदार ऐसे आते हैं, जिसको पूरी तरह से जस्टिफाई नहीं किया गया है। मसलन, अमित बहल के ही किरदार को ले लें। उनकी फिल्म में राहुल देव के परिवार के साथ क्या दुश्मनी है, वह क्यों षड्यंत्र में शामिल होते हैं,ऐसे कुछ और किरदार हैं।  कहानी में उसकी  क्या उपयोगिता है समझ में नहीं आती है। फिल्म में चाहे छोटा किरदार हो या फिर बड़ा किरदार, उसका प्रॉपर इंट्रोडक्शन होना चाहिए ताकि कहानी में उसकी उपयोगिता क्या है, इस बात को दर्शक अच्छी तरह से समझ सकें।      

1920 Horrors of The Heart Review avika gor rahul dev barkha bisht starrer film
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब दूसरी बात आती है फिल्म की कास्टिंग पर। चरित्र अभिनेता तो अपने किरदार को निभा ही लेते हैं, लेकिन दर्शकों को उम्मीद  फिल्म के लीड एक्टर्स से  ज्यादा होती है। छोटे पर्दे के धारावाहिक 'बालिका वधु ' में आनंदी का किरदार निभाकर छोटे पर्दे की स्टार अभिनेत्री अविका गौर इससे पहले साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इस फिल्म में उनके परफॉर्मेंस को देखकर बहुत निराशा हुई है, पूरी फिल्म उन्ही के कंधे पर है और उनका ही कंधा कमजोर पड़ गया। तो समझ लीजिए फिल्म कहां जा रही है।  एक अभिनेत्री का जो स्टारडम होता है,वह उनके अंदर इस फिल्म में नहीं नजर आया। डरने, चीखने- चिल्लाने के अलावा भावनात्मक दृश्यों को उन्होंने अच्छे से निभाने की कोशिश तो की, लेकिन अविका गौर बनकर। अभी भी छोटे पर्दे का असर उन पर हावी है।  खुद को फिल्मों में एक अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने के लिए अभी उनकी बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। फिल्म में अविका गौर के बॉयफ्रेंड अर्जुन का किरदार दानिश पंडोर ने भी काफी निराश किया। हां, अविका के सौतेली बहन के किरदार में केतकी कुलकर्णी का अभिनय देखने लायक बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed