फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Most sensational lady bianca censori will not face any legal action for their bold dressing style in grammy

Bianca Censori: ग्रैमी में बोल्ड ड्रेस से सनसनी मचाने वाली बियांका मुश्किलों में, क्या होगा इनपर कानूनी एक्शन?

Thu, 06 Feb 2025 04:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

Bianca Censori: ग्रैमी अवार्ड्स में बियांका सेंसरी अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने बोल्ड ड्रेस से सबको चौंका दिया था। अब इस मामले में बियांका मुश्किलों में आ गईं हैं। आइए जानते हैं क्या होगा इनपर कोई कानूनी एक्शन?

विज्ञापन
Most sensational lady bianca censori will not face any legal action for their bold dressing style in grammy
कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में हुआ 67वां ग्रैमी अवार्ड्स चर्चा का केंद्र बना रहा, जिसकी मुख्य वजह थी कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी। बियांका ने रेड कार्पेट पर बोल्ड ड्रेस में पूरी मीडिया में सनसनी मचा दी थी। अब कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सामने आ रहा है कि इनपर कोई कानूनी एक्शन नहीं होगा। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

बीते 3 फरवरी को लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड शो में कई कलाकार पहुंच रहे थे, तभी रैपर कान्ये वेस्ट अपनी पत्नी बियांका सेंसरी के साथ पहुंचती हैं। सनसनी तब मच जाती है, जब बियांका अपना काले फर वाला कोट उतार देती हैं, जिसके बाद वह सिर्फ एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आती हैं। इसके बाद पूरी मीडिया में वह अपने इस बोल्ड अवतार के लिए छा जाती हैं। लोग उनपर कई तरह की टिप्पणियां करते हैं, जिसमें कुछ उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग भी करते हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ishika Taneja: इस बोल्ड एक्ट्रेस ने ली दीक्षा, बोलीं- महिलाएं छोटे कपड़े पहनने के लिए नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बियांका पर किसी ने नहीं लगाया आरोप

टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि ग्रैमी अवार्ड एक निजी समारोह है, जिसके सदस्यों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है, इस कारण बियांका पर कोई कानूनी कार्यवाई नहीं हो सकती। साथ ही एक वकील ने इंटरव्यू में बताया कि बियांका सेंसरी ने जो किया वह गलत है, लेकिन अगर आप किसी को ठेस पहुंचाने के लिए अश्लील व्यवहार करते हैं, तो उसपर कार्रवाई होती है। इस कारण बियांका के ऊपर यहां कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। 

यह खबर भी पढ़ें: Regena Cassandrra Interview: 'भाषा बैरियर नहीं, हम इसे बनाते हैं.. कभी हिंदी इंडस्ट्री में अलग महसूस नहीं किया

इन तरीकों से हो सकता है नियमों का उल्लंघन

वह वकील बताती हैं कि बियांका के ड्रेस को लेकर नियमों कुछ उल्लंघन हो सकते हैं, क्योंकि टेलीविजन नेटवर्क सीबीएस द्वारा आप शरीर के किसी भी अंग को आपत्तिजनक तौर पर नहीं दिखा सकते। वैसे अमेरिका टेलीविजन प्रसारण की भी यह जिम्मेदारी होती है कि वह किसी भी आपत्तिजनक चीजों का प्रसारण ना होने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed