{"_id":"6785ddc84a8b8278660f4b5e","slug":"more-than-15-lakhs-theft-from-model-nikita-neel-house-in-lower-parel-mumbai-police-is-investigating-the-matter-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Theft in Mumbai: मुंबई के लोअर परेल में मॉडल के घर 15 लाख से ज्यादा की लूट, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Theft in Mumbai: मुंबई के लोअर परेल में मॉडल के घर 15 लाख से ज्यादा की लूट, पुलिस कर रही मामले की जांच
Tue, 14 Jan 2025 09:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:15 AM IST
सार
मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक मॉडल के घर पर 15 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना के समय मॉडल अपने होम टाउन कर्नाटक गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक मॉडल के घर से 10 लाख रुपये नकदी समेत गहनों और कीमती समान को मिलाकर 15.30 लाख की चोरी हो गई। मॉडल लोअर परेल के पॉश इंडिया बुल्स स्काई फॉरेस्ट अपार्टमेंट में रहती हैं। एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर पर नहीं थीं मॉडल
मॉडल निकिता नील ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मॉडल की शिकायत के बाद पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक यह चोरी हुई थी मॉडल घर पर नहीं थीं। वे घटना के समय अपने होम टाउन कर्नाटक में थीं। मॉडल 12 दिसंबर को अपने छोटे भाई अंकित के साथ कर्नाटक के हुबली स्थित अपने घर गई थीं, वे 9 जनवरी को रात 9 बजे मुंबई लौटीं।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल
सुबह जब उन्होंने अपनी अमलारी देखी तो उन्हें पता चला कि अलमारी से रुपये और गहने गायब हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सुरक्षा गार्डों और सीसीटीवी कैमरा होने के बाद भी यह घटना हो गई।

इन अभिनेत्रियों के घर हो चुकी है चोरी
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी मॉडल या अभिनेत्री के घर चोरी हुई। इससे पहले शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर काजोल, सुष्मिता सेन, पूनम ढिल्लन जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के घर भी चोरी हो चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता भी इससे नहीं छूटे, सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन के साथ भी चोरी की घटना हो चुकी है।