फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohit Suri Supports Sandeep Reddy Vanga And His Movies Says I Am Fan Of Animal Movie

Mohit Suri: ‘हर किसी को अपनी फिल्म बनाने का हक है’, मोहित सूरी ने किया संदीप रेड्डी वांगा का समर्थन

Wed, 16 Jul 2025 10:38 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

Mohit Suri On Sandeep Reddy Vanga Movies: मोहित सूरी ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों और उनके कहानी कहने के अंदाज का समर्थन किया। जानिए विवादों के लिए मोहित ने किसे ठहराया जिम्मेदार।

विज्ञापन
Mohit Suri Supports Sandeep Reddy Vanga And His Movies Says I Am Fan Of Animal Movie
मोहित सूरी और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब मोहित सूरी ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का समर्थन किया है। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की कहानियों की भी तारीफ की और बताया कि वो ‘एनिमल’ के भी फैन हैं।

विज्ञापन

फैंस तैयार करते हैं विवाद
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में मोहित सूरी ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों को लेकर जो विवाद होते हैं, वो अक्सर फैंस के द्वारा ही पैदा किए जाते हैं। खुद को संदीप रेड्डी वांगा का फैन बताते हुए निर्देशक ने कहा, “मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं। हम उन्हें विवादास्पद बनाते हैं। यही कहानी आप किसी गैंगस्टर के साथ दिखाओ। महेश भट्ट ने ‘सड़क’ में दिखाई है। हम सिनेमा के उसी स्कूल से हैं। राम गोपाल वर्मा ने भी ऐसी फिल्में बनाई हैं। हर किसी को अपनी फिल्म बनाने का हक है। आपको इसे पसंद करने या न करने का हक है।

विज्ञापन

‘एनिमल’ के बाद मैंने किया था संदीप को मैसेज
मोहित सूरी ने आगे कहा कि बहुत कम लोग सोचते हैं कि ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘कबीर सिंह’ में कोई अंतर नहीं है। मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों में बहुत फर्क है। दूसरे भाग में ज्यादा इमोशंस हैं। मुझे ‘एनिमल’ बहुत पसंद आई। ‘एनिमल’ के दौरान मैंने उन्हें मैसेज किया था कि मैं संदीप रेड्डी वांगा का प्रशंसक हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Sandeep Reddy Vanga: 'सैयारा' को लेकर उत्साहित संदीप रेड्डी, बोले- 'पहले दिन इसे देखने का बेकरारी से इंतजार'

18 जुलाई को रिलीज होगी ‘सैयारा’
मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें प्यार, जुनून की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed