{"_id":"6650c82e707e71d5e5052622","slug":"mohammad-rasoulof-film-the-seed-of-the-sacred-fig-got-record-12-minute-standing-ovation-of-2024-in-cannes-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes 2024: ईरान ने जिस निर्देशक को सुनाई जेल की सजा, कान में बजा उसकी फिल्म का डंका, मिला स्टैंडिंग ओवेशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes 2024: ईरान ने जिस निर्देशक को सुनाई जेल की सजा, कान में बजा उसकी फिल्म का डंका, मिला स्टैंडिंग ओवेशन
Fri, 24 May 2024 10:36 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 24 May 2024 10:36 PM IST
सार
कान फिल्म फेस्टिवल से पहले ईरानी अथॉरिटीज ने मोहम्मद रसूलोफ को आठ वर्ष जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें उनकी फिल्मों और विचारधारा की वजह से यह सजा दी गई।
विज्ञापन
मोहम्मद रसूलोफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईरानी निर्देशक मोहम्मद रसूलोफ! ईरान ने जिन्हें आठ साल की जेल की सजा सुनाई। सिर्फ जेल ही नहीं, कोड़े मारने का भी आदेश दिया गया। उन्हीं निर्देशक की फिल्म का कान फेस्टिवल में जलवा रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल में आज 24 मई को मोहम्मद रसूलोफ की फिल्म 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला है वह भी इस वर्ष के रिकॉर्ड समय तक। फिल्म को पूरे बारह 12 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है, जो कान में अभी तक किसी फिल्म को मिला सबसे ज्यादा समय है।
विज्ञापन
फिल्मों की वजह से निशाने पर रहे हैं निर्देशक!
मालूम हो कि कान फिल्म फेस्टिवल से पहले ईरानी अथॉरिटीज ने मोहम्मद रसूलोफ को आठ वर्ष जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें उनकी फिल्मों और विचारधारा की वजह से यह सजा दी गई। शुक्रवार 24 मई को रसूलोफ की फिल्म की स्क्रीनिंग कान में हुई। प्रीमियर में उपस्थित होकर निर्देशक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी, क्योंकि वह जेल जाने से बचने के लिए 13 मई को ईरान से यूरोप भाग गए थे।
विज्ञापन
Sunny Deol: सुनील दर्शन और सौरभ गुप्ता ने की सनी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस, बोले- धोखा देना उनकी फितरत है
विज्ञापन
चारों तरफ बजने लगीं तालियां
जैसे ही फिल्म का क्रेडिट आना शुरू हुआ रसूलोफ की आंखें भर आईं। उनकी खुशी देखने लायक थी। उनके लिए चारों तरफ तालियां बजने लगीं। साथ खड़े अन्य फिल्मों के निर्देशक उनकी तारीफ में तालियां बजा रहे थे। वहां मौजूद दर्शकों में से एक के हाथ में साइनकार्ड था, जिस पर लिखा था, 'महिला! जीवन! आजादी'! यह स्लोगन उन ईरानी महिलाओं के प्रति समर्थन है, जो अपने मौलिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही हैं।
Nayanthara: 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ीं ये साउथ हसीना, अजित कुमार के साथ पांचवीं बार फरमाएंगी रोमांस!
दर्शकों से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया
मोहम्मद रसूलोफ की फिल्म को इस साल प्रतियोगिता खिताबों में सबसे बड़ा स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। शनिवार को इस फेस्टिवल का समापन समारोह है। ऐसे में 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' को जो उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है, उससे अब इसने फेस्टिवल के प्रतिष्ठित पाल्मे डी'ओर के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
Heeramandi: संजय लीला भंसाली के हाथ से निकलने वाली थी 'हीरामंडी', इस निर्देशक को मिला था मौका