फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Suneel Darshan and Producer Sourav Gupta doing Press Conference against Sunny Deol of forgery

Sunny Deol: सुनील दर्शन और सौरभ गुप्ता ने की सनी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस, बोले- धोखा देना उनकी फितरत है

Fri, 24 May 2024 07:40 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 24 May 2024 07:40 PM IST
सार

सुनील दर्शन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बोले, 'प्लीज आपलोग मेरी मदद कीजिए। मैं अकेला नहीं हूं जिसके साथ सनी देओल ने धोखा किया है। कितने लोगों के करोड़ों रुपये वे लेकर बैठे हुए हैं। उनके पास बहुत बड़ी पीआर टीम है जो मेरी आवाज को दबा देगी।

विज्ञापन
Director Suneel Darshan and Producer Sourav Gupta doing Press Conference against Sunny Deol of forgery
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दौर था जब सुनील दर्शन अपनी फिल्में सनी देओल के साथ बनाया करते थे। दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड को हिट फिल्में दी हैं। बाद में सुनील और सनी के बीच में पैसों को लेकर काफी विवाद हुआ। अभी भी दोनों के बीच हालात जस के तस बने हुए हैं। आज निर्देशक सुनील दर्शन ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और सनी देओल के साथ अपने बकाए पैसों के बारे में भी खुलकर मीडिया को बताया। 
विज्ञापन


सनी देओल ईमानदार नहीं हैं 
निर्देशक सुनील दर्शन प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में कहते हैं, 'मैं लगभग चालीस साल से फिल्म बना रहा हूं, लेकिन मैंने सनी देओल के साथ ज्यादा-ज्यादा फिल्में बनाता था। सनी देओल ने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया है। मैं सनी देओल के साथ 'जानवर' फिल्म बनाने वाला था। उन्होंने मेरे पैसे ले लिए और मुझे तारिख देने से मना करने लगे। जब मैं उनके पास जाता था स्टोरी सुनाने के लिए तब हर बार वे यही कहते थे कि कहानी अच्छी नहीं है और 'जानवर' वही फिल्म है जिसकी वजह से अक्षय कुमार के करियर को जीवदान मिला है'। 
विज्ञापन


Anil Kapoor: 'दे दे प्यार दे 2' से बाहर हुए अनिल कपूर, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स बनी वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे हैं मगर नियत नहीं है
सुनील दर्शन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'सनी देओल को जब मैंने कहा कि मेरे पैसे वापस कर दो तब उन्होंने मुझे पैसे देने से मना कर दिया। उनके पास हमेशा पैसों की कमी रहती है क्योंकि उनके दिल में बेईमानी है। उनके पास पैसे हैं लेकिन देने की नियत नहीं है। मैं कोर्ट गया और ये समझौता हुआ कि वे मेरी फिल्म में काम करेंगे लेकिन उन्होंने मुझे फिर से धोखा दिया'। 

Neena Gupta: 'पैसों के लिए गंदे-गंदे रोल किए, ईश्वर से प्रार्थना करती थी कि...', शुरुआती दिन याद कर बोलीं नीना

मेरी आवाज दबा दी जाएगी 
सुनील दर्शन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बोले, 'प्लीज आपलोग मेरी मदद कीजिए। मैं अकेला नहीं हूं जिसके साथ सनी देओल ने धोखा किया है। कितने लोगों के करोड़ों रुपये वे लेकर बैठे हुए हैं। उनके पास बहुत बड़ी पीआर टीम है जो मेरी आवाज को दबा देगी, लेकिन आपलोग मेरी आवाज बनिए और मेरी मदद कीजिए। बुराई को सपोर्ट मत कीजिए'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed