फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Leela Bhansali reveals Heeramandi writer Moin Beg threatened him to make it with David Dhawan

Heeramandi: संजय लीला भंसाली के हाथ से निकलने वाली थी 'हीरामंडी', इस निर्देशक को मिला था मौका

Fri, 24 May 2024 10:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 May 2024 10:02 PM IST
सार

हाल ही में संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बार-बार टालने की वजह से इसके लेखक मोईन बेग इसे डेविड धवन को सौंपने वाले थे। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali reveals Heeramandi writer Moin Beg threatened him to make it with David Dhawan
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली ने इस साल 'हीरामंडी' सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू किया है। मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा जैसी अदाकाराओं से सजी यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। अब तक इसकी खूब चर्चा हो रही है। एक बार फिर भंसाली के काम की जमकर तारीफ हो रही हैं। लेकिन,  इस सीरीज को बनाने से पहले एक वक्त ऐसा भी था, जब यह सीरीज भंसाली के हाथ से निकलने वाली थी।

विज्ञापन


डेविड धवन को मिलने वाली थी सीरीज?
संजय लीला भंसाली की यह सीरीज डेविड धवन के पास जाने वाली थी। इसका खुलासा खुद भंसाली ने किया है। भंसाली के टालने वाले रवैये की वजह से सीरीज के लेखकर मोईन बेग इस सीरीज को डेविड धवन को सौंपने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, बाद में 'हीरामंडी' भंसाली को ही मिली और फिर आगे की कहानी सबको पता है।
विज्ञापन


भंसाली की इस आदत से दुखी थे लेखक!
हाल ही में संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बार-बार टालने की वजह से इसके लेखक मोईन बेग इसे डेविड धवन को सौंपने वाले थे। संजय लीला भंसाली ने कहा, 'आदित्य पंचोली मेरे घर मोईन बेग को लेकर आए, लेकिन उस समय मैंने 'देवदास' खत्म की थी। फिर मैं 'ब्लैक' बनाने लगा। इसके बाद जैसे-जैसे मैं अपनी नई फिल्म का एलान करता तो बेग साहब की कॉल आ जाती'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol: सुनील दर्शन और सौरभ गुप्ता ने की सनी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस, बोले- धोखा देना उनकी फितरत है


भंसाली बोले- 'मुझे धमकी मिली'
भंसाली ने आगे कहा, 'मैं 'रामलीला' बनाता तो वे कॉल करते और कहते क्या आप 'हीरामंडी' नहीं बना रहे हो? इसके बाद जब मैंने 'बाजीराव मस्तानी' बनाई तो भी उनकी कॉल आई और उन्होंने यही सवाल पूछा। फिर मैंने 'पद्मावत' बनाई तब उन्होंने मुझे कॉल कर धमकाया। उन्होंने कहा कि मैं या तो इस स्क्रिप्ट पर काम शुरू करूं या फिर वे इसे डेविड धवन को दे देंगे'।
Satyanaas Song: 'चंदू चैंपियन' का पहला गाना 'सत्यानास' रिलीज, अपने ठुमकों से कार्तिक फिर जीत ले गए महफिल

फिर आया 'हीरामंडी' बनाने का सही समय
भंसाली ने बताया कि उन्होंने पहली बार 2002 में 'हीरामंडी' की स्टोरी सुनी थी। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की 'देवदास' की रिलीज के बाद। भंसाली ने आगे कहा कि उनके पास इसकी स्क्रिप्ट हर दो-तीन साल में आती रही, लेकिन उन्हें हमेशा यही लगता रहा कि ये बहुत बड़ी है। इसे बनाने में काफी समय लगेगा। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन. खुशकिस्मती से जब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई और इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी तो मुझे लगा कि 'हीरामंडी' बनाने का अब ये सही समय है'।
Nayanthara: 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ीं ये साउथ हसीना, अजित कुमार के साथ पांचवीं बार फरमाएंगी रोमांस!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed