फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mika singh reacted on Udit Narayan Kiss Controversy says he wants to do like me

Kiss Controversy: उदित नारायण के किस विवाद पर मीका सिंह दी प्रतिक्रिया, बोले- इन्हें भी वही करना है

Sat, 01 Mar 2025 02:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

Udit Narayan Kiss Controversy: गायक उदित नारायण का किस विवाद सुर्खियों में है। ऐसे में इस पर विवादों के बादशाह मीका सिंह ने अपनी बात रखी है। वह भी किस विवाद में फंस चुके हैं।

विज्ञापन
Mika singh reacted on Udit Narayan Kiss Controversy says he wants to do like me
मीका उदित - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

हाल ही में गायक उदित नारायण तब सुर्खियों में आ गए जब वह स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी उन्होंने एक लड़की को चूम लिया। एक महिला फैन उदित नारायण के पास सेल्फी लेने के लिए आई और उसने गायक के गालों को चूमा। इसके जवाब में उदित नारायण ने उसके होठों पर किस कर लिया। अब इस पर गायक मीका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

मीका सिंह ने राखी सावंत को किया था किस
उदित नारायण के किस मामले पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। कई लोगों ने इस काम के लिए गायक की आलोचना की। कई सालों पहले गायक मीका सिंह ने राखी सावंत की बिना मर्जी के उनके जन्मदिन पर किस कर लिया था। इस पर भी खूब हंगामा हुआ था। इससे जोड़कर मीका ने उदित नारायण पर बयानबाजी की है।

यह खबर भी पढ़ें: Mahakumbh: उदित नारायण ने लगाई त्रिवेणी में डुबकी, बोले- 'खुशी है कि हमें भी ईश्वर ने यहां आने का अवसर दिया'
विज्ञापन
विज्ञापन

Mika singh reacted on Udit Narayan Kiss Controversy says he wants to do like me
उदित नारायण जीते हैं लैविश लाइफस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic
विवादों के बादशाह हैं मीका सिंह
मीका सिंह को विवादों का बादशाह कहा जाता है। मीका सिंह ने इस टैग के बारे में बात की और उन्होंने उदित नारायण के विवाद पर भी बात की है। उन्होंने पिंकविला से बातचीत में कहा कि 'बड़े आदमी के साथ विवाद होता है। इसलिए मुझे अच्छा लगता है कि लोग मुझे विवादों का बादशाह कहें। अमिताभ बच्चन को देख लो। लोग इंतजार करते हैं कि उनके बारे में कुछ पता चले। शाहरुख खान साहब को देख लो। सलमान खान को देख लो। आमिर खान। गायकों में मैं अकेला हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Shreya Ghoshal: मुश्किल में श्रेया घोषाल, एक्स अकाउंट को लेकर फैंस को दी ये चेतावनी
विज्ञापन

Mika singh reacted on Udit Narayan Kiss Controversy says he wants to do like me
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
मीका सिंह ने किस विवाद पर क्या कहा?
मीका सिंह ने आगे कहा कि 'गायकों में एक मीका सिंह है। झुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट आए। उदित नारायण साहब। कहीं न कहीं उनके नाम में मेरा पुराना विवाद होगा। मैं तो तब बच्चा ही था। तो हर इंसान को मीका सिंह बनना है। जो मैं फॉर्महाउस बनाउंगा वही इनको बनाना है। झील वाला बनाउंगा तो इनको भी झील वाला बनाना है। इनको घोड़े लेने हैं, कुत्ते पालने हैं। मैं आज बड़ी गाड़ी लूंगा तो इनको भी लेनी है।'

क्या है किस मामला?
ये मामला सुर्खियों में तब आया जब उदित नारायण ने अपनी एक फैन के होंठ पर किस किया। फैन उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अभद्र व्यवहार के लिए उदित नारायण की आलोचना हुई। गीतकार 'टिप टिप बरसा पानी' पर प्रस्तुति दे रहे थे तभी ये मामला सामने आया। हालांकि आपको बताते चलें कि मीका सिंह ने भी अपनी जन्मदिन पार्टी पर अभिनेत्री राखी सावंत को बिना अनुमति के किस कर लिया था, जो एक बड़ा विवाद बन गया था।

किस विवाद पर उदित नारायण का पक्ष
उदित नारायण ने किस विवाद पर कहा है कि वह अपने किए पर नहीं पछता रहे हैं। उनके मुताबिक यह उनके और उनके फैन के बीच का प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed