फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur said he did not wanted to be actor he wanted to be a cricketer

Aditya Roy Kapur: एक्टर नहीं कुछ और ही बनना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर, वीडियो जॉकी भी रह चुके हैं अभिनेता

Sat, 19 Oct 2024 11:00 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:00 PM IST
सार

आदित्य रॉय कपूर अभिनेता से पहले एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। हाल में ही करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' पर बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। 

विज्ञापन
Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur said he did not wanted to be actor he wanted to be a cricketer
करीना कपूर-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, adityaroykapur

विस्तार

आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। साल 2009 में 'लंदन ड्रीम्स' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य, शुरु में अभिनेता बनना ही नहीं चाहते थे। आदित्य रॉय कपूर अभिनेता से पहले एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। हाल में ही करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' पर बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। 

विज्ञापन

Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur said he did not wanted to be actor he wanted to be a cricketer
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @adityaroykapur

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले आदित्य रॉय कपूर की पहली पसंद फिल्मी दुनिया नहीं, बल्कि क्रिकेट का मैदान था। अभिनेता ने करीना कपूर खान से बातचीत के दौरान बताया कि वो एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। अभिनेता ने फिल्मों में आने की अपनी यात्रा को लेकर बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक वीडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था, जबकि यह कुछ ऐसा था जो उन्हें ज़्यादा पसंद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur said he did not wanted to be actor he wanted to be a cricketer
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityaroykapur

आदित्य रॉय कपूर ने कहा, "मेरी शोबिज में जाने की इच्छा नहीं की थी। मैं देश के आधे लोगों की तरह एक क्रिकेटर बनना चाहता था, लेकिन चीजें सही तरीके से घटी नहीं। इसके बाद मैं बस अभिनय में आ गया। मैं एक वीडियो जॉकी था, भले ही यह ऐसा कुछ नहीं था, जो मुझे आकर्षित करता हो।" अभिनेता ने उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही वीडियो जॉकी बनना उनकी सूची में नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे जारी रखा, क्योंकि यह उनके लिए मजेदार काम था। 
मंगेतर शोभिता धुलिपाला के साथ रोमांटिक हुए नागा चैतन्य

विज्ञापन

Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur said he did not wanted to be actor he wanted to be a cricketer
करीना कपूर-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, adityaroykapur

अपने फिल्मी करियर को लेकर उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अभिनय कैसे सीखा। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऑडिशन के लिए नहीं जाना चाहते थे, लेकिन वह बस अपराध बोध के कारण जाया करते थे। अभिनेता ने आगे कहा, "अभिनय सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि मैं आधा मशहूर था। मुझे ऐसे ऑडिशन के लिए कॉल आते थे, जिनमें मैं जाना नहीं चाहता था; कुछ ऑडिशन मैं अपराधबोध के कारण करता था, क्योंकि मैं बड़ा होते वक्त कभी अभिनेता नहीं बनना चाहता था।" 
'वेट्टैयन' को मिला वीकएंड का फायदा, 10वें दिन पकड़ी रफ्तार

Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur said he did not wanted to be actor he wanted to be a cricketer
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

आदित्य रॉय कपूर ने आगे बताया कि कैसे उन्हें अपनी पहली फिल्म के बाद से ही अभिनय से प्यार हो गया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में अजय देवगन और सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा किया था। इसके बाद तो उन्होंने कई अन्य फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा दिखाया। इसके बाद, उन्होंने 'एक्शन रिप्ले', 'आशिकी 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'ओके जानू' और 'कलंक' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार वो द नाइट मैनेजर में नजर आए थे। इन दिनों वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स 'रक्त ब्रह्मांड' और 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर व्यस्त हैं।
Jigra Box Office Collection Day 9: थमने लगीं हैं बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ की सांसे, नौवें दिन रही महज इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed