फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   meghanathan passed away at age of 60 in kozhikode Balan K Nair son funeral will be held in shornur

Meghanathan: मलयालम के दिग्गज अभिनेता मेघनाथन का निधन, 60 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 21 Nov 2024 07:28 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 21 Nov 2024 07:28 AM IST
सार

अभिनेता मेघनाथन का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया था। वे सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन
meghanathan passed away at age of 60 in kozhikode Balan K Nair son funeral will be held in shornur
मेघनाथन - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म-धारावाहिक अभिनेता मेघनाथन का निधन हो गया। उन्होंने 60 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सांस की बीमारी के चलते अभिनेता कोझिकोड के बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने सुबह दो बजे अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


शोरनूर में होगा अंतिम संस्कार
वह अभिनेता बालन के नायर के बेटे हैं। मेघनाथन ने अपनी खलनायक भूमिकाओं के माध्यम से मलयालम फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अब तक लगभग पचास फिल्मों और कई धारावाहिकों में अभिनय किया है। अंतिम संस्कार शोरनूर स्थित घर पर किया जाएगा। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी सुष्मिता और बेटी पार्वती हैं।
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया अभिनय
मेघनाथन की पहली फिल्म 1980 में पीएन मेनन द्वारा निर्देशित एस्ट्रा थी। मेघनाथन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक स्टूडियो बॉय का किरदार निभाकर की थी। उन्होंने चेकोल, मलप्पुरम हाजी महानया जोजी, प्राइकरा पापन, उदयनपालकन, ईआ पुझु कांडम, उल्लासपुंकट, कुदामातम, वसंती, लक्ष्मी और आई, वस्तवम, पंचाग्नि, चामायम, राजधानी, भूमि गीतम और उत्तमन जैसी कई मुख्य फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Superhero Films: इन सुपरहीरो फिल्मों का प्रशंसकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में शामिल है कई बड़े नाम

खलनायक की भूमिकाओं से हुए मशहूर
त्रिवेंद्रम से आने वाले मेघनाथन के दो भाई अनिल और अजयकुमार हैं और दो बहनें लता और सुजाता हैं। उन्होंने चेन्नई के एक संस्थान से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की और कोयंबटूर से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी पूरा किया। सुस्मिता से विवाहित मेघनाथन की एक बेटी है, जिसका नाम पार्वती है। मेघनाथन ने वर्ष 1983 में फिल्म आश्रम से अपने अभिनय की शुरुआत की, उन्होंने मलयालम और तमिल दोनों फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 50 से अधिक मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है और सबसे प्रमुख रूप से उन्होंने खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं।
IFFI Goa 2024: युवा निर्माताओं को अभिनेता-निर्देशक बोमन ईरानी की सलाह, बोले- मुझसे मत लीजिए प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed