फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marathi Film Manache Shloka Director Says Re Release With New Name

‘नए नाम से दोबारा रिलीज करेंगे’, मराठी फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ को लेकर हुए विवाद के बाद निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 12 Oct 2025 01:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

Marathi Film Manache Shlok Controversy: हाल ही में मराठी फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ को लेकर एक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसकी स्क्रीनिंग में बाधा डालने की कोशिश की गई। फिल्म के पोस्ट फाड़ दिए गए। इस विवाद के बीच निर्देशक फिल्म का नाम बदलने की बात कहते दिखे? जानिए, क्या है ये पूरा मामल?

विज्ञापन
Marathi Film Manache Shloka Director Says Re Release With New Name
मराठी फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunmayeedeshpande

विस्तार

फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ को एक्ट्रेस, डायरेक्टर मृण्मयी देशपांडे ने बनाया है। उनकी फिल्म रिलीज होते हुए विवाद का हिस्सा बन गई। पीटीआई की खबर के अनुसार पुणे के छत्रपति संभाजीनगर और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ की थिएटर स्क्रीनिंग में खलल डालने की कोशिश की गई। इस बात से डायरेक्टर मृण्मयी काफी निराश हैं। 

विज्ञापन


संत-कवि रामदास स्वामी के अपमान से जुड़ा मामला
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं। जिनमें एक संस्था से जुड़े लोग फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ की थिएटर स्क्रीनिंग को रोकते दिखे। इन लोगों का आरोप है कि यह फिल्म संत-कवि समर्थ रामदास स्वामी के प्रसिद्ध पद्य संग्रह के नाम पर बनी है। इनका मानना है कि फिल्म का शीर्षक संत का अपमान करता है। 
विज्ञापन


डायरेक्टर ने दी री-रिलीज की जानकारी 
डायरेक्टर मृण्मयी देशपांडे ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि उनकी फिल्म नए नाम के साथ जल्द ही रिलीज हाेगी। फिल्म को 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर की पोस्ट पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए, उनके कदम को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mrunmayee Deshpande - Rao (@mrunmayeedeshpande)


ये खबर भी पढ़ें: वीकएंड पर 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में फिर आई तेजी, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन 

दो दिन पहले ही रिलीज हुई थी फिल्म 
मराठी फिल्म ‘मनाचे श्लोक’ 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। लेकिन विवाद के कारण शनिवार को पुणे के कई सिनेमाघरों में इसकी रिलीज को रोक दिया गया। कुछ संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ लोग थिएटर के बाहर फिल्म का पोस्टर फाड़ते हुए भी दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed