{"_id":"67ef9c987a58ac43550ccbcd","slug":"marathi-actor-sagar-karande-loses-61-lakh-rupees-in-online-scam-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sagar Karande: पोस्ट लाइक करने पर अकाउंट से उड़े 61 लाख रुपये, जानिए मराठी एक्टर के साथ कैसे हुई ठगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sagar Karande: पोस्ट लाइक करने पर अकाउंट से उड़े 61 लाख रुपये, जानिए मराठी एक्टर के साथ कैसे हुई ठगी
Fri, 04 Apr 2025 02:18 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:18 PM IST
सार
Sagar Karande: मराठी अभिनेता सागर करांडे के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी। ठगों ने अभिनेता के उड़ाए लाखों रुपये। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
सागर करांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम- @saagarkarande
विस्तार
हाल ही में मराठी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सागर करांडे के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हुआ। एक अनजान महिला ने अभिनेता के साथ इंस्टाग्राम पर की धोखाधड़ी और उड़ाए लाखों रुपये। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
वॉट्सऐप से हुई शुरुआत
मराठी एक्टर सागर करांडे को उनके वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से संदेश मिला, जो खुद को एक महिला बता रही थी। उस महिला ने अभिनेता को वॉट्सऐप पर एक इंस्टाग्राम का लिंक भेजा और कहा कि वह पोस्ट में प्रत्येक लाइक करने पर 150 करोड़ रुपये कमा सकते हैं। फिर अभिनेता इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar Family Tree: 'उड़न खटोला' से शुरू हुई मनोज कुमार-शशि की लव स्टोरी, जानें परिवार में कौन-कौन है?
विज्ञापन
अभिनेता को मिली बड़ी रकम
इसके बाद सागर ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट लाइक किए, जिस कारण उनके अकाउंट में 11 हजार रुपये के 10 ट्रांजेक्शन हुए। यह देख अभिनेता की विश्वास हो गया कि यह असली है। फिर उस ठग ने सागर को पैसे इनवेस्ट करने के लिए कहा और उस पर ज्यादा रिटर्न देने का भरोसा दिलाया। फिर पहले उन्होंने 27 लाख रुपये निकाले और कहा कि पूरा पैसा काम होने के बाद ही निकाल सकेंगे। बाद में ठगों ने अभिनेता को 19 लाख रुपये टैक्स सहित निवेश करने को कहा। इस तरह सागर ने कुल 61.83 लाख रुपये चुकाए। इसके बाद उन्हें कोई पैसा नहीं मिला।
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: आखिर मनोज कुमार ने शाहरुख खान से क्यों मांगे थे 100 करोड़ रुपये, जानें ये दिलचस्प किस्सा
मामले की दर्ज कराई शिकायत
बड़ी रकम जमा करने के बाद, जब उन्हें पैसा नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिर उन्हें पता चला कि रुपये दूसरे अकाउंट में भेजे गए हैं। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
एक नजर सागर करांडे की ओर
सागर करांडे मराठी फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। यह एक हास्य अभिनेता हैं। उन्होंने ‘फू बाई फू’ में अपनी कॉमेडी से प्रसिद्धि पाई और शो ‘चला हवा येऊ दया’ से वे घर-घर में मशहूर हो गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन