फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manorathangal Trailer released eight directors and big stars bring nine stories together know all details

Manorathangal Trailer: आठ निर्देशक और बड़े सितारे लेकर आए नौ कहानियां, 'मनोरथंगल' का ट्रेलर जारी

Mon, 15 Jul 2024 11:20 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:20 PM IST
सार

'मनोरथंगल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह एक एंथोलॉजी है, जिसमें नौ कहानियां देखने को मिलेंगी, जिन्हें आठ निर्देशकों ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
Manorathangal Trailer released eight directors and big stars bring nine stories together know all details
'मनोरथंगल' - फोटो : यूट्यूब @SaregamaMalayalam

विस्तार

आठ निर्देशकों द्वारा बनाई गई 'मनोरथंगल' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसकी चर्चा तीन साल पहले शुरू हुई थी। इसमें नौ अलग-अलग कहानी देखने को मिलेगी। इसमें दक्षिण भारत के कई बड़े कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। 'मनोरथंगल' के ट्रेलर की शुरूआत कमल हासन के सीन से होती है। फिर इसके बाद मोहनलाल और ममूटी समेत कई बड़े अभिनेता दिखाई देते हैं। ट्रेलर से साफ है कि नौ की नौ कहानियां एक-दूसरे से अलग है और उनमें कोई समानता नहीं है।

विज्ञापन


King Khan Vs Junior B: अभिषेक बच्चन बनेंगे ‘किंग’ की राह का सबसे बड़ा रोड़ा, तय हो गई शाहरुख से खतरनाक भिड़ंत
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'मनोरथंगल' में कमल हासन, ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फाजिल, पार्वती थिरुवोथु, आसिफ अली, बीजू मेनन, अपर्णा बालमुरली, इंद्रांस, नेदुमुदी वेणु, सुरभि लक्ष्मी, शांति कृष्णा, मधु, नादिया मोइदु, इंद्रजीत सुकुमारन और सिद्दीकी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 'मनोराथंगल' को 15 अगस्त, 2024 को जी5 पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये नौ कहानियां देखने को मिलेंगी

1) मोहनलाल की 'ओलावम थीरावम', जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।
2) बीजू मेनन की 'शिलालिखतम' का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया है।
3) ममूटी अभिनीत 'कडुगन्नावा ओरु यात्रा' को रंजीत ने डायरेक्ट किया है।
4) 'काजचा' में नरैन और पावर्ती नजर आएंगे। इसका निर्देशन श्यामप्रसाद ने किया है।
5) मधु और आसिफ की 'विल्पना' का निर्देशन अश्वथी वी नायर ने किया है।
6) फहाद फाजिल की 'शेरलॉक', जिसे महेश नारायणन ने डायरेक्ट किया है।
7) 'स्वर्गम थुराक्कुना समयम' में इंद्रांस दिखाई देंगे और इसका निर्देशन जयराजन नायर ने किया है।
8) 'अभयम थेदी' का निर्देशन संतोष सिवान ने किया है। इसमें सिद्दीकी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
9) 'कडलकट्टू' में इंद्रजीत अहम रोल में नजर आएंगे और इसका निर्देशन रतीश अंबत ने किया है।

Chandrika: जय श्री महाकाल का लगाया जयकारा, बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर निकलीं चंद्रिका बोलीं- 'मुझे ट्रॉफी से..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed