Manoj Muntashir: टी-सीरीज के साथ मिलकर भक्ति संगीत को बढ़ावा देंगे मनोज मुंतशिर, भूषण कुमार के पिता को सम्मान
Manoj Muntashir: टी-सीरीज ने मनोज मुंतशिर और उनकी पत्नी निर्माता नीलम मुंतशिर शुक्ला के साथ ‘प्रार्थना भक्ति संगीत लेबल’ के लिए सहयोग किया है। इसका उद्देश्य गुलशन कुमार की विरासत को आगे बढ़ाना और नए लोगों को मौका देना है।
विस्तार
टी-सीरीज ने मनोज मुंतशिर और उनकी पत्नी निर्माता नीलम मुंतशिर शुक्ला के साथ सहयोग करने का फैसला किया है। टी-सीरीज ने प्रार्थना भक्ति संगीत लेबल के साथ सहयोग की घोषणा की है, जो सनातन भक्ति संगीत को समर्पित है।
गुलशन कुमार की विरासत को बढ़ाएंगे आगे
टी-सीरीज और प्रार्थना भक्ति संगीत लेबल के बीच का यह सहयोग सनातन धर्म को समर्पित है। यह संगीत के माध्यम से भारत की कालातीत आध्यात्मिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है। इसके साथ टी-सीरीज गुलशन कुमार भजन परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी।
यह खबर भी पढ़ें: Suriya: खुद को महान एक्टर नहीं मानते सूर्या, भाई कार्ति को लेकर बोले- ‘मैं उनके जैसी फिल्में नहीं कर सकता’
नए संगीतकारों को मिलेगा मौका
भक्ति संगीत की परंपरा को आगे ले जाने के अलावा ‘प्रार्थना - द साउंड ऑफ सनातन’ नई और उभरती हुई संगीत प्रतिभाओं को मंच भी देगा। यह लेबल सक्रिय रूप से नई आवाजों और संगीतकारों की तलाश करेगा और उन्हें बढ़ावा देगा जो भक्ति संगीत के प्रति लगाव रखते हैं। साथ ही भारत की संस्कृति को बढ़ाने के प्रयास में हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Pawandeep Rajan: ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भूषण कुमार ने क्या कहा?
इस सहयोग को लेकर भूषण कुमार ने कहा, ‘इस साझेदारी के जरिए हम अपने पिता गुलशन कुमार जी के भक्ति संगीत को सेवा के रूप में देखने के नजरिए का सम्मान करते हैं। हम एक ऐसी जगह बनाने के लिए उत्साहित हैं जहां परंपरा और नई प्रतिभा दोनों ही एक साथ रह सकें।
‘यह लेबल नहीं आंदोलन है’
‘प्रार्थना-द साउंड ऑफ सनातन’ के को-फॉउन्डर मनोज मुंतशिर शुक्ला और नीलम मुंतशिर शुक्ला ने कहा ‘प्रार्थना-द साउंड ऑफ सनातन’ ना केवल हमारे संगीत की आध्यात्मिक आत्मा को फिर से जीवित करने के बारे में है, बल्कि सनातन धर्म के प्रति समर्पित कलाकारों की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के बारे में भी है। यह एक आंदोलन है, न कि केवल एक लेबल।’