फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee reveals He Warned Sushant Singh Rajput Industry will kill you He Was not mad guy had thick skin

Manoj Bajpayee: 'जान ले लेगी ये इंडस्ट्री', मनोज बाजपेयी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को चेतावनी देने का खुलासा

Wed, 08 Jan 2025 02:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 08 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने गहरे रिश्ते को साझा किया, जो सोनचिरैया में उनके सह-कलाकार भी थे।
 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee reveals He Warned Sushant Singh Rajput Industry will kill you He Was not mad guy had thick skin
मनोज बाजपेयी-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की। सुशांत ने जून 2020 में मुंबई के बांद्रा में अपने मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उन्हें बहुत प्रभावित किया, जिससे वह तीन महीने तक परेशान रहे।

विज्ञापन

मनोज ने की सुशांत की तारीफ
हाल ही में मिड दे को दिए साक्षात्कार में मनोज बाजपेयी ने बताया कि सुशांत के इस तरह के कठोर कदम उठाने के पीछे के कारण अभी भी अज्ञात हैं और लोग उनकी मौत के बारे में केवल अनुमान लगा रहे हैं। उन्होंने कहा,' मैं कह सकता हूं कि वह पागल आदमी नहीं थे। वह बहुत सी चीजों में पारंगत थे। वह एक बहुत बड़े पाठक थे। मैंने उन्हें सेट पर और सेट के बाहर हर समय पढ़ते हुए पाया। उन्हें क्वांटम फिजिक्स का बहुत ज्ञान था। वह मुझसे अध्यात्म के बारे में बात करते थे और इसकी तुलना क्वांटम फिजिक्स से करते थे। वह एक शानदार दिमाग वाले व्यक्ति थे।'
Guneet Monga: ‘एनिमल’ से अपनी फिल्म ‘किल’ की तुलना पर फिर बोलीं प्रोड्यूसर गुनीत, वॉयलेंस को लेकर नजरिया बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत की मौत से प्रभावित थे मनोज
उन्होंने कहा कि मैं किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहता, क्योंकि मुझे नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ। यहां तक कि सीबीआई भी अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मनोज ने आगे बताया कि सुशांत की मौत की खबर ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे वह तीन महीने तक दुखी रहे, क्योंकि वह राजपूत को व्यक्तिगत रूप से और करीब से जानते थे।
Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी हो गईं 'आशिकी 3' से बाहर? अब कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगा किस अभिनेत्री का रोमांस

विज्ञापन

रिजेक्शन का सामना नहीं कर सकते थे सुशांत
उन्होंने कहा, 'जहां तक इंडस्ट्री की बात है। हम इंडस्ट्री और इसकी राजनीति के बारे में बातें करते थे। मैं हमेशा उनसे कहता था कि मोटी चमड़ी मत रखो तो यह जान मार देगी तुम्हारी। मेरी चमड़ी मोटी थी, क्योंकि मैंने कई बार रिजेक्शन का सामना किया है। यह मेरे जीवन का हिस्सा था, लेकिन मेरे कई दोस्तों की चमड़ी इतनी मोटी नहीं थी। वे मेरी तरह रिजेक्शन का सामना नहीं कर सकते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed